Makhana Kheer Recipe: मखाने से बना लड्डू, नमकीन या करी आपने अगर बना लिया है तो आज हम आपको इससे कुछ मीठा और स्वादिष्ट बनाने के बारे में बताएंगे. आप मखाने की खीर बना सकते हैं. इसे बनाने की रेसिपी शेफ कुणाल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @chefkunal पर शेयर किया है. उन्होंने बताया है कि इसे आप व्रत के समय या बिना व्रत के टाइम भी खा सकते हैं.
मखाना खीर बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- 1 बड़ा चम्मच घी
- ¼ कप बादाम
- ¼ कप काजू
- ½ कप मखाना
- ½ लीटर दूध
- ¼ कप चीनी
- पिस्ता
- ½ छोटी चम्मच इलायची पाउडर
मखाना खीर बनाने का तरीका क्या है?
- सबसे पहले आप एक पैन गर्म करें, फिर इसमें घी गरम करें और बादाम और काजू को हल्का सुनहरा होने तक भूनें. इसे हल्के आंच पर रोस्ट करें. अब इसमें आप मखाने डालकर भूनें. इसे तब तक भूनें जब तक यह क्रिस्पी न हो जाए. अब इसे ठंडा होने दें.
- इसके बाद एक कड़ाही में दूध उबालें और कुछ मिनटों के लिए धीमी आंच पर उबलने दें. अब अब ठंडे हुए मखाने और काजू-बादाम को आधा ही लेकर एक मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें.
- अब पिसे हुए हुए मखाना और काजू-बादाम को डालें और धीमी आंच पर पकाएं, बीच-बीच में चलाते रहें.
- अब आप एक साफ पैन चीनी डालकर हल्की आंच पर कैरामलाइज होने के लिए छोड़ दें. अब बचे हए बादाम और काजू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
- जब दूध गाढ़ा हो जाएं तब आप कैरामलाइज चीनी को दूध में डालें. अब आप इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट, मखाने, इलायची पाउडर और कटे हुए पिस्ता डालकर अच्छे से मिक्स करें. इसे थोड़ा पकने दें. इसी तरह आप मखाने की खीर तैयार कर कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Moong Dal Tikki: मूंग दाल टिक्की बनाएं, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का मन करे
यह भी पढ़ें- Moong Dal Chips: अब चाय के साथ मिलेगा कुरकुरे स्वाद का मजा, बनाएं मूंग दाल चिप्स
