Mirch Lahsun Achar: हर डिश के लिए लाजवाब मिर्च-लहसुन का अचार, ऐसे करें तैयार

Mirch Lahsun Achar: खाने के साथ तीखे स्वाद वाला अचार मिल जाए तो खाने का मजा बढ़ जाता है. आइए आज हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं मिर्च लहसुन का तीखा अचार बनाने की विधि.

Mirch Lahsun Achar: भारत के खाने में अचार केवल स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि खाने में मसाले और खुशबू का तड़का भी देता है. ऐसे में अगर आपको तीखा और चटपटा स्वाद पसंद है, तो मिर्च-लहसुन का अचार आपके खाने का मजा दोगुना कर सकता है. इस अचार को आप सिर्फ दाल-चावल के साथ नहीं, बल्कि पराठे, रोटी या स्नैक्स के साथ भी खा सकते हैं. आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए घर पर कुछ आसान सामग्री और स्टेप को फॉलो करके मिर्च लहसुन का अचार बनाने की विधि. 

मिर्च लहसुन का अचार बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • हरी मिर्च – 250 ग्राम (धोकर सुखाई हुई)
  • लहसुन – 100 ग्राम (छिले और छोटे टुकड़ों में कटे हुए)
  • सरसों का तेल – 100 ग्राम 
  • नमक – 2 बड़े चम्मच (स्वादानुसार)
  • हल्दी पाउडर – 1 छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
  • अजवाइन – आधा छोटा चम्मच
  • हींग – 1 चुटकी
  • सरसों के दाने – 1 छोटा चम्मच

यह भी पढ़ें: Vegetable Pickles: अब हर मौसम में बनाएं लाजवाब मिक्स अचार, जानें आसान तरीका 

मिर्च लहसुन का अचार बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप हरी मिर्च को धोकर अच्छे से सुखा लें. अब लहसुन के छिले हुए टुकड़े को तैयार रखें. 
  • अब एक बर्तन में हरी मिर्च और लहसुन डालें. इसमें नमक, हल्दी, धनिया पाउडर, अजवाइन और हींग डालकर अच्छे से मिलाएं. 
  • एक पैन में सरसों का तेल गर्म करें, जब तेल गर्म हो जाए, तब सरसों के दाने डालें. अब तेल को हरी मिर्च और लहसुन के मिश्रण में डाल दें. 
  • इन सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करें, इसके बाद आप अचार को एक कांच के जार में भर दें. अचार को धूप में 2-3 दिन रखें, हर दिन जार को अच्छे से हिलाते रहें. 
  • अब तैयार है आपका तीखा और स्वादिष्ट मिर्च लहसुन का अचार. 

यह भी पढ़ें: Pickle Recipe: दादी नानी के अंदाज में घर पर बनाएं मिर्च लहसुन का अचार, जानें आसान विधि

यह भी पढ़ें: Laal Mirch Ka Achar: घर पर बनाएं बाजार जैसा लाल मिर्च का अचार, जो रोटी और चावल के साथ लगे शानदार 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >