Pitha Fry Recipe: पीठा एक ऐसी डिश है, जिसे अधिकतर लोग खाना पसंद करते हैं. आमतौर पर पीठा खोया, आलू, उड़द या चना दाल से बनाया जाता है. इसका स्वाद बहुत ही स्वादिष्ट और अलग होता है. पीठा को लोग सिंपल तरीके से भी खा लेते हैं और कुछ फ्राई करके चटनी के साथ खाना पसंद करते हैं. ऐसे में अगर आपने भी अपने घर में पीठा बनाया है तो इस आर्टिकल की मदद से उसे फ्राई करके खाने के बारे में जान सकते हैं. फ्राई किया हुआ पीठा आप लंच, बच्चों के टिफिन या नाश्ते में भी सर्व कर सकते हैं.
पीठा फ्राई बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- सरसों का तेल – 1 चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- सरसों के दाने – आधा चम्मच
- करी पत्ता – 5-7
- हरी मिर्च – 2 कटी हुई
- हल्दी – एक चुटकी
- प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
- पीठा (आलू या दाल) – 5-6
पीठा फ्राई बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले आप एक कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल गर्म हो जाने के बाद आप इसमें हरी मिर्च, करी पत्ता, सरसों के दाने डालकर चटकने दें. इसके बाद इसमें बारीक कटी हुई प्याज डालकर भूनें.
- अब आप इसमें 1 पीठा को 4 पीस में काटकर तैयार करे लें. इसी तरह आप सारे पीठा को चाकू की मदद से काट लें.
- कटे हुए पीठा को आप कड़ाही में डालें, फिर इसमें थोड़ा नमक और एक चुटकी हल्दी डालकर अच्छे से धीमी आंच पर फ्राई करें.
- इसे थोड़ा देर के लिए धीमी आंच पर भी फ्राई करें. अब आप इसे एक प्लेट में निकाल लें. अगर आपको पसंद है तो इसके ऊपर हरा धनिया डालकर सजाएं और चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करके खाएं.
यह भी पढ़ें: Mooli-Palak Patta Pakora: बरसात और ठंडी शाम में परफेक्ट, ट्राई करें मूली-पालक पत्ते के क्रिस्पी पकौड़े
यह भी पढ़ें: Moong Palak Appe: ब्रेकफास्ट के लिए आसानी से तैयार करें मूंग पालक अप्पे, नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी
