Kathal Aloo Ki Sabji: अगर आपको कटहल की सब्जी खाने का शौक है, तो यह आर्टिकल आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है. जैसे ही बाजार में कच्चा कटहल दिखाई देने लगता है, घरों में इससे तरह-तरह की स्वादिष्ट सब्जियां बनने लगती हैं. आज हम आपको इस आर्टिकल में कटहल आलू की ऐसी लाजवाब सब्जी बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप एक बार बना लेंगे तो घरवाले बार-बार बनाने की फरमाइश करेंगे. गरमा-गरम चावल हो या रोटी, कटहल आलू की ये सब्जी हर किसी को पसंद आने वाली है. आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने की विधि.
कटहल आलू की सब्जी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- कटहल – 2 कप (टुकड़ों में कटा)
- आलू – 2 (कटे हुए)
- प्याज – 1 बड़ा (बारीक कटा)
- टमाटर – 2 (पेस्ट)
- अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
- हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी)
- हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
- धनिया पाउडर – आधा चम्मच
- गरम मसाला – आधा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- तेल – जरूरत अनुसार
- हरा धनिया – सजाने के लिए
यह भी पढ़ें: Sem Ki Sabji Recipe: सर्दियों की थाली को बनाएं खास, ट्राई करें देसी स्टाइल सेम की सब्जी
कटहल आलू की सब्जी बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले आप कटहल को कुकर में नमक और पानी डालकर 3 सीटी आने तक उबाल लें. इसके बाद कड़ाही गर्म करें और इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
- अब अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर खुशबू आने तक भून लें. फिर टमाटर पेस्ट डालें और मसाले को तब तक पकाएं जब तक तेल न छोड़ें.
- अब सभी सूखे मसाले डालें और अच्छे से मिलाएं. इसमें उबला हुआ कटहल और आलू डालकर 5–7 मिनट तक भूनें. थोड़ा पानी डालकर सब्जी को ढककर धीमी आंच पर पकने दें.
- अंत में गरम मसाला और हरा धनिया डालकर गैस बंद करें. तैयार हुए कटहल आलू की सब्जी को चावल और रोटी के साथ गरमा-गरम सर्व करें.
यह भी पढ़ें: Dahi Baingan Ki Recipe: घर पर बनाएं दही बैंगन की आसान रेसिपी, खाने वाले भी बोलेंगे कमाल का है स्वा
