Murmura Laddu Recipe: घर पर मिठाई बनाने की सोच रहे हैं, तो आसानी से तैयार करें मुरमुरा लड्डू

Murmura Laddu Recipe: आप भी मीठे में कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो आसानी से बन जाए तो आप मुरमुरा लड्डू को बना सकते हैं. इस लड्डू को बनाने में आपको कम चीजों की जरूरत पड़ेगी. तो आइए जानते हैं मुरमुरा लड्डू की रेसिपी.

Murmura Laddu Recipe: घरों में अलग-अलग मौके पर कई तरह की मिठाई बनाई जाती है. कभी त्योहार के मौके पर, कभी किसी खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए या ट्रेवल पर जाते टाइम भी मिठाई का एक डिब्बा तैयार किया जाता है. अगर आप भी ऐसी मिठाई बनाने की सोच रहे हैं जिसे आप आसानी से तैयार कर पाएं और जिसे बनाने में कम चीजों की जरूरत पड़े तो आप मुरमुरा लड्डू को बना सकते हैं. आप फैमिली या दोस्तों के साथ बैठकर इस लड्डू के स्वाद का मजा ले सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल से इस रेसिपी को बनाने की आसान विधि. 

मुरमुरा लड्डू के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • मुरमुरा- 2 कप
  • गुड़- 1 कप
  • पानी- जरूरत के अनुसार
  • घी- 1 चम्मच

Kesar Peda Recipe: दिवाली के खास मौके पर बनाएं मीठे में कुछ स्पेशल, घर पर आसानी से तैयार करें टेस्टी केसर पेड़ा

मुरमुरा लड्डू बनाने की विधि क्या है?

  • मुरमुरा लड्डू बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कड़ाही को गर्म करें. इसमें आप मुरमुरा को डालें और धीमी आंच पर 1-2 मिनट तक भून लें जिससे ये अच्छे से क्रिस्पी हो जाए. इसे अलग निकाल कर रख लें.
  • अब आप एक पैन में एक चम्मच घी को डालें. इसमें आप कटा हुआ एक कप गुड़ को डालें और पानी डालकर धीमी आंच पर गर्म करें. इसे अच्छे से मिक्स करें जबतक गुड़ पिघल न जाए. जब गुड़ अच्छे से पिघल जाए तब आप इसमें मुरमुरा को डालें और इसे अच्छे से मिक्स करें.
  • अब इस मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें. फिर हाथों में पानी लगाकर गोल-गोल लड्डू बना लें. इस तरह से मुरमुरा के लड्डू तैयार हैं. आप इसे स्टोर भी कर सकते हैं.

मुरमुरा लड्डू को आप कैसे स्टोर कर सकते हैं?

मुरमुरा लड्डू को आप एयर टाइट डिब्बे में स्टोर कर सकते हैं.

मुरमुरा से आप और क्या बना सकते हैं?

मुरमुरा से स्नैक्स में आप मुरमुरा चिवड़ा को बना सकते हैं.

लड्डू बनाते टाइम हाथों से न चिपके इसके लिए क्या करें?

लड्डू बनाते टाइम हाथों से न चिपके इसके लिए आप हाथों में घी या पानी लगाकर बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Paneer Cheese Toast: वीकेंड पर फैमिली के लिए करें कुछ स्पेशल, बनाएं पनीर चीज टोस्ट रेसिपी 

यह भी पढ़ें- Kanda Poha For Breakfast: सुबह-सुबह क्या बनाएं? इस बात को लेकर है टेंशन, तो झटपट ट्राई करें कांदा पोहा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >