घर बैठे बनाएं खूबसूरत DIY वॉटर कैंडल, देखकर हर कोई पूछेगा तरीका

अब आप घर पर आसानी से DIY वॉटर कैंडल बना सकते हैं. वॉटर कैंडल बनाने का तरीका आप इस आर्टिकल की मदद से जान सकते हैं.

अगर आप घर पर कुछ नया और क्रिएटिव DIY बनाने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए वॉटर कैंडल खुद से बनाना बहुत शानदार आइडिया हो सकता है. इसे बनाने में बहुत कम सामान लगता है और ये देखने में भी काफी सुंदर लगता है. आप इसे घर की सजावट, त्योहारों या डिनर टेबल डेकोरेशन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस आर्टिकल के माध्यम से घर पर वॉटर कैंडल बनाने का तरीका. 

वॉटर कैंडल बनाने के लिए जरूरी सामान

वॉटर कैंडल बनाने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत होगी-

  • एक कांच का गिलास या जार
  • पानी
  • कुकिंग ऑयल (सरसों का तेल या वेजिटेबल ऑयल)
  • कॉटन की बाती या सूती धागा
  • प्लास्टिक शीट या बोतल का ढक्कन
  • सजावट के लिए (ऑप्शनल) – फूल, मोती, फूड कलर 

वॉटर कैंडल बनाने की विधि

गिलास जार तैयार करें

सबसे पहले एक साफ गिलास या जार लें. अगर आप चाहें तो इसमें सजावट के लिए फूल, मोती या छोटे स्टोन डाल सकते हैं.  

पानी भरें

अब जार को लगभग तीन-चौथाई हिस्सा पानी से भर दें. अगर आप कैंडल को रंगीन बनाना चाहते हैं तो पानी में थोड़ा फूड कलर मिला सकते हैं. 

तेल डालें

अब पानी के ऊपर 2-3 चम्मच कुकिंग ऑयल डालें. तेल पानी के ऊपर तैरने लगेगा. 

अब बाती तैयार करें

एक सूती धागे को बाती की तरह इस्तेमाल करें. प्लास्टिक शीट या बोतल के ढक्कन में छोटा सा छेद करके इसमें बाती अच्छे से लगा दें. 

बाती को सेट करें

अब इस प्लास्टिक शीट को तेल के ऊपर अच्छे से रख दें जिससे बाती सीधी रहे और तेल को छूती रहे. 

कैंडल जलाएं

अब माचिस या लाइटर से बाती को जलाएं. आपकी DIY वॉटर कैंडल बनकर तैयार है. 

यह भी पढ़ें- महंगे कैंडल खरीदने की जरूरत नहीं, घर पर खुद बनाएं सुंदर मोमबत्ती

यह भी पढ़ें- Homemade Protein Powder: बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स की नहीं पड़ेगी जरूरत, बॉडी को मजबूत रखेगा ये देसी प्रोटीन पाउडर 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >