Mahashivratri Vrat Recipe: महाशिवरात्रि के उपवास में अक्सर लोग दिन भर की थकान और कमजोरी से परेशान रहते हैं. ऐसे में फलाहार के लिए ऐसी डिश की जरूरत होती है जो पौष्टिक होने के साथ-साथ स्वाद में भी लाजवाब हो. व्रत वाले आलू के पराठे एक ऐसा ही विकल्प हैं जो आपको दिन भर एनर्जेटिक रखते हैं और बनाने में भी बेहद आसान हैं. अगर आप इस शिवरात्रि साबूदाना खिचड़ी से हटकर कुछ नया और झटपट तैयार होने वाला फलाहार ढूंढ रहे हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है. आइए जानते हैं इसे बनाने का सबसे सरल और सही तरीका.
व्रत वाले आलू के पराठे बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत है?
कुट्टू या सिंघाड़े का आटा: 1 कप
उबले हुए आलू: 2-3 मीडियम आकार के (कद्दूकस किए हुए)
सेंधा नमक: स्वादानुसार
बारीक कटी हरी मिर्च: 2-3
अदरक: 1 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
हरा धनिया: बारीक कटा हुआ
घी या मूंगफली का तेल: पराठे सेकने के लिए
व्रत वाले आलू के पराठे बनाने की आसान विधि क्या है?
1. व्रत वाले आलू के पराठे बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में कुट्टूया सिंघाड़े का आटा लें और उसमें कद्दूकस किए हुए उबले आलू मिलाएं. फिर इसमें सेंधा नमक, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डालें. आलू की नमी से ही आटा गूंथने की कोशिश करें. अगर जरूरत हो, तो ही 1-2 चम्मच पानी का इस्तेमाल करें.
2. अब तैयार आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. ध्यान रहे कि यह आटा थोड़ा चिपकता है, इसलिए चकले पर थोड़ा सूखा आटा लगाएं या फिर एक साफ प्लास्टिक शीट का इस्तेमाल करें. इसे हल्के हाथों से बेलकर मीडियम आकार का पराठा तैयार करें.
3. अब एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और उस पर थोड़ा घी लगाएं. पराठे को तवे पर डालें और दोनों तरफ से घी लगाकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें. मीडियम आंच पर सेकने से पराठे अंदर तक अच्छी तरह पक जाएंगे.
यह भी पढ़ें: Chilli Coriander Maggi: घर पर बनाएं चिली कोरिएंडर स्वाद वाला सुपर टेस्टी मैगी, फॉलो करें ये आसान रेसिपी
यह भी पढ़ें: Beetroot Dhokla Recipe: बोरिंग नाश्ते को कहें अलविदा, इस गुलाबी ढोकले के साथ सुबह को बनाएं सेहतमंद और रंगीन
यह भी पढ़ें: Malai Gobhi Chaap Recipe: होटल जैसा स्वाद अब घर पर, ऐसे बनाएं मलाई गोभी चाप
