Makhana Paratha Recipe: एक बार ट्राय किया तो भूल जाएंगे सिंपल पराठे, कम तेल में बनने वाला ये पराठा फिटनेस लवर्स की है पहली पसंद

Makhana Paratha Recipe: मखाना पराठा एक हेल्दी और स्वादिष्ट रेसिपी है, जो आपके ब्रेकफास्ट या लंच को न्यूट्रिशियस बना सकती है. मखाने से बना यह पराठा कैल्शियम, प्रोटीन और आयरन से भरपूर होता है और डाइजेशन में भी हल्का रहता है.

Makhana Paratha Recipe: आज के समय में अगर देखा जाए तो लोग अपनी डाइट और हेल्थ को लेकर काफी ज्यादा अलर्ट हो गए हैं. हर समय एक ऐसी डिश की तलाश रहती है जो सिर्फ टेस्टी ही न हो खाने में बल्कि हेल्थ का भी पूरा ख्याल रखे. आज की यह आर्टिकल उन सभी के लिए है जो ब्रेकफास्ट या फिर लंच में कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो टेस्टी, न्यूट्रिशियस और हेल्दी हो. आज हम आपको मखाना पराठा की रेसिपी बताने जा रहे हैं. मखाने को सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन पाया जाता है और साथ ही ये डाइजेशन में भी काफी हल्का होता है. अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं या फिर आपको अपनी फिटनेस को लेकर चिंता रहती है तो भी आप इसे ट्राय कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं मखाना पराठा बनाने की आसन रेसिपी.

मखाना पराठा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • मखाना – 1 कप
  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • हरा धनिया – 2 टेबलस्पून बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च – 1 से 2 बारीक कटी हुई
  • हल्दी पाउडर – एक चौथाई टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा टीस्पून
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • पानी – गूंधने के लिए
  • घी या तेल – सेंकने के लिए

यह भी पढ़ें: Palak Multigrain Baked Chips: फ्राइड स्नैक्स से रहें दूर! सिर्फ 15 मिनट में बनाएं हेल्दी और क्रिस्पी पालक मल्टीग्रेन चिप्स

मखाना पराठा बनाने की रेसिपी

  • मखाना पराठा बनाने सबसे पहले मखाने को सूखा भून लें. इसके बाद इन्हें मिक्सी में डालकर मोटा-मोटा पाउडर बना लें. इस बात का ख्याल रखें कि मखाना को पूरी तरह से पाउडर न बना दें, थोड़ी मोटी ग्राइंडिंग से पराठे का टेक्सचर अच्छा रहेगा.
  • इसके बाद एक बड़े बाउल में गेहूं का आटा लें और फिर इसमें मखाने का पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं. अब इसमें हरा धनिया, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर फिर से मिलाएं. इसके बाद धीरे-धीरे पानी डालते हुए मुलायम आटा गूंध लें. अब आटे को कम से कम 10 मिनट ढककर रख दें ताकि मखाना आटे में अच्छी तरह मिक्स हो जाए.
  • इसके बाद गूंधे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और फिर इन्हें सूखे आटे की मदद से बेलन से बेलकर गोल पराठा तैयार करें.
  • अब तवा गर्म करें और पराठा डालें और जब ये एक तरफ हल्की ब्राउन लाइनें दिखने लगे, तब घी या तेल लगाकर पलट दें. इसके बाद दूसरी तरफ भी सेंक लें और दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी होने पर आपका पराठा तैयार है.
  • मखाना पराठा को गर्मागर्म दही, अचार या पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें.

यह भी पढ़ें: Rajma Malai Curry Recipe: ढाबा और रेस्टोरेंट जैसा स्वाद अब घर पर, वीकेंड स्पेशल डिश जो बना देगी लंच और डिनर को और भी खास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >