भगवान विष्णु से जुड़े ये 25 नाम आपके बच्चे को देंगे खास पहचान, जानें इनके सुंदर अर्थ

Baby Names: अगर आप अपने बेटे के लिए एक सुंदर और खास नाम ढूंढ़ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है. यहां हम भगवान विष्णु से प्रेरित कुछ बेहतरीन नाम और उनके सुंदर अर्थ बताने जा रहे हैं. ये नाम न सिर्फ सुनने में अच्छे लगते हैं, बल्कि आपके बच्चे को एक खास और पॉजिटिव पहचान भी दे सकते हैं.

Baby Names: घर पर जब एक बेटे का जन्म होता है तो ऐसे में चारों तरफ एक जश्न का माहौल बन जाता है. सभी इस नन्ही सी जान के पीछे लग जाते हैं. सभी के मन में सिर्फ एक विचार होता है कि इस बच्चे को किसी भी तरह की कोई समस्या या फिर परेशानी न हो. माता-पिता के साथ ही पूरा परिवार भी इस बच्चे की जरूरतों का ख्याल रखने में जुट जाता है. जब एक बच्चे का जन्म होता है तो पूरे परिवार की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी होती है इसके लिए एक नाम का चुनाव करने की. ऐसे में अगर आप भी अपने बेटे के लिए एक नाम की तलाश कर रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की और मददगार साबित होने वाली है. आज इस आर्टिकल में हम आपको भगवान विष्णु से प्रेरित नामों की एक लंबी लिस्ट शेयर करने जा रहे हैं और साथ ही इन नामों के अर्थ भी बताने वाले हैं. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर.

भगवान विष्णु से प्रेरित नाम और उनके अर्थ

  • अच्युत – इस नाम का अर्थ है जिसका कभी विनाश न हो या जो हमेशा स्थिर रहे.
  • आरव – इस नाम का अर्थ है शांतिप्रिय और ज्ञान से भरपूर.
  • अद्वैत – इस नाम का अर्थ है अनोखा और जिसके जैसा कोई दूसरा न हो.
  • अनिकेत – इस नाम का अर्थ है दुनिया का स्वामी और जिसका कोई एक घर न हो.
  • अमेय – इस नाम का अर्थ है जिसकी कोई सीमा न हो या असीम और विशाल.
  • भाशिन – इस नाम का अर्थ है चमकने वाला या प्रकाशमान.
  • भावेश – इस नाम का अर्थ है संसार के भगवान या जगत के स्वामी.
  • चिन्मय – इस नाम का अर्थ है ज्ञान से भरपूर या शुद्ध चेतना.
  • ध्रुव – इस नाम का अर्थ है ध्रुव तारा या जो अडिग और विश्वसनीय हो.
  • हरीश – इस नाम का अर्थ है शिव और विष्णु का मिलाजुला रूप या सभी दुखों को हरने वाला.
  • हृदान – इस नाम का अर्थ है दिल का एक हिस्सा या फिर साफ दिल वाला.
  • जितेश – इस नाम का अर्थ है जीत के देवता या जो हमेशा विजयी हो.
  • केशव – इस नाम का अर्थ है सुंदर बालों वाले या कृष्ण का एक रूप.
  • माधव – इस नाम का अर्थ है मधुर या श्री कृष्ण का एक प्रिय नाम.
  • मनविक – इस नाम का अर्थ है बुद्धिमान और दयालु स्वभाव वाला.
  • नारायण – इस नाम का अर्थ है सबका आश्रय या भगवान विष्णु का मुख्य नाम.
  • पद्नाभ – इस नाम का अर्थ है जिनकी नाभि से कमल का फूल निकलता है.
  • प्रणव – इस नाम का अर्थ है पवित्र ध्वनि ‘ॐ’ या ब्रह्मांड की शुरुआत.
  • ऋत्विक – इस नाम का अर्थ है समय का पाबंद या पुजारी या मंत्र.
  • शार्व – इस नाम का अर्थ है शुभ, पवित्र और सब कुछ जानने वाला.
  • श्रेयान – इस नाम का अर्थ है जो बहुत भाग्यशाली और श्रेष्ठ हो.
  • तनय– इस नाम का अर्थ है प्रिय बेटा या अंश.
  • उत्कर्ष – इस नाम का अर्थ है उन्नति, समृद्धि और सफलता.
  • विहान – इस नाम का अर्थ है सुबह की पहली किरण या एक नई शुरुआत.
  • विवान – इस नाम का अर्थ है जीवन से भरपूर या भगवान कृष्ण का एक रूप.

ये भी पढ़ें: Baby Names: सभी के दिल में अपनी जगह बना लेंगे आपके बेटे के ये मनमोहक नाम, सुनने वाले भी तारीफ करने से नहीं हटेंगे पीछे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >