Lauki Recipe Ideas For Breakfast: आपने लौकी की सब्जी तो कई बार खाई होगी और इसके कोफ्ते भी जरूर चखे होंगे, लेकिन क्या जानते हैं कि इससे नाश्ते में भी कई स्वादिष्ट रेसिपीज बनाई जा सकती हैं? जी हां, लौकी से सिर्फ सब्जी ही नहीं, बल्कि इससे आप कई टेस्टी और झटपट बनने वाले ब्रेकफास्ट आइटम भी तैयार कर सकते हैं. अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ नया और अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो लौकी से बनी ये रेसिपीज आपके लिए बेस्ट है.
लौकी का चीला
लौकी का चीला आप नाश्ते में बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए कद्दूकस की हुई लौकी को बेसन, नमक, हल्दी, हरी मिर्च और थोड़ा पानी मिलाकर घोल तैयार करें. अब तवे पर हल्का तेल डालकर इस पर लौकी का तैयार घोल फैलाएं और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें. गरमा-गरम चीला चटनी के साथ परोसें.
लौकी इडली
लौकी इडली खाने में बहुत टेस्टी लगती हैं. इडली के बैटर में कद्दूकस की हुई लौकी और थोड़ा नमक मिलाएं. अब इस मिश्रण को इडली के सांचे में डालकर स्टीम करें. कुछ ही मिनटों में सॉफ्ट और स्वादिष्ट इडली तैयार हो जाएगी, जिसे सांभर या चटनी के साथ खाया जा सकता है.
लौकी का ढोकला
लौकी का ढोकला बनाने के लिए बेसन में कद्दूकस की हुई लौकी, दही, नमक और थोड़ा सा ईनो या बेकिंग सोडा मिलाकर घोल तैयार करें. इस घोल को चिकनी की हुई प्लेट में डालकर स्टीम करें. पकने के बाद ऊपर से राई और करी पत्ते का तड़का डालें. ये ढोकला बहुत स्वादिष्ट और मुलायम बनता है.
लौकी उत्तपम
आप उत्तपम बनाने के लिए डोसा बैटर में कद्दूकस की हुई लौकी, प्याज, हरी मिर्च और नमक मिलाएं. अब तवे पर थोड़ा मोटा उत्तपम बनाएं और दोनों तरफ से अच्छी तरह पका लें. इसे नारियल चटनी या सांभर के साथ परोसें.
यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार
यह भी पढ़ें- Makhana Matar Curry: शाही स्वाद पाएं अब घर पर, रोटी-नान के साथ बनाएं मटर मखाना करी
