टाइम कम है? मिनटों में बनाएं लौकी दही तड़का, शेफ अरुणा ने बताई रेसिपी

Lauki Dahi Tadka: अगर आप कुछ झटपट बनने वाली रेसिपी खोज रहे हैं तो आप आसानी से तैयार होने वाला ये लौकी दही तड़का जरूर ट्राई करें. आइए बताते हैं आपको इसे बनाने की रेसिपी.

Lauki Dahi Tadka: जब समय कम हो और चावल या रोटी पहले से बनकर तैयार हो, तब आप बिना ज्यादा मेहनत के सिर्फ 5 मिनट में इसके साथ खाने के लिए दही लौकी तड़का बना सकते हैं. आसान स्टेप्स के साथ बनने वाली यह डिश स्वाद से भरपूर होती है, जो हर किसी को जरूर पसंद आएगा. इस झटपट बनने वाली दही लौकी की रेसिपी को शेफ अरुणा विजय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @aruna_vijay_masterchef पर शेयर किया है, जो खासतौर पर स्टूडेंट्स, ऑफिस जाने वालों और बिजी लाइफस्टाइल वाले लोगों के बेहतरीन ऑप्शन है. अगर आप भी कम समय में कुछ टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी जरूर ट्राई करें. 

लौकी दही तड़का बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • तेल – 1.5 चम्मच 
  • राई (सरसों के दाने) – 1 चम्मच 
  • जीरा – 1 चम्मच 
  • सौंफ – 1 चम्मच 
  • करी पत्ता – एक टहनी
  • हरी मिर्च – 2, कटी हुई
  • लहसुन – 3–4 कलियां, कटी हुई
  • प्याज – 1 मध्यम, कटा हुआ
  • लौकी – आधा कप, कद्दूकस की हुई
  • लाल मिर्च पाउडर – 2 चम्मच 
  • हल्दी पाउडर – आधा चम्मच 
  • नमक – स्वादानुसार
  • दही – तीन चौथाई कप, फेंटा हुआ
  •  हरा धनिया

लौकी दही तड़का बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप एक पैन में तेल गरम करें, उसमें राई डालें और चटकने दें, फिर जीरा और सौंफ डालें.  
  • अब करी पत्ता, हरी मिर्च और लहसुन डालें, फिर कटा हुआ प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. 
  • इसके बाद आप कद्दूकस की हुई लौकी डालें और 4–5 मिनट तक पकाएं.  
  • अब हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें, अच्छे से मिलाएं और 1 मिनट और पकाएं. 
  • अब आंच बंद कर दें. इसके बाद आप फेंटा हुआ दही डालें और इसे धीरे-धीरे मिलाएं. 
  • लास्ट में आप ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं. 

टिप्स

  • दही डालने से पहले मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें, ताकि दही फटे नहीं.
  • सौंफ हल्की मिठास देती है, इसे जरूर डालें. अपनी पसंद के अनुसार लाल मिर्च की मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Sooji Besan Laddu: फेस्टिव सीजन को बनाएं खास, तैयार करें सूजी-बेसन के लड्डू 

यह भी पढ़ें- Masala Moongfali: सफर और स्नैक टाइम के लिए बेस्ट, आसानी से बनाएं मसाला मूंगफली नमकीन 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >