Latest Bridal Dupatta Draping Styles 2026: लेटेस्ट ब्राइडल दुपट्टा ड्रेपिंग स्टाइल्स,जो हर लुक को देंगे राॅयल टच

Latest Bridal Dupatta Draping Styles 2026 : जानें ऐसे ट्रेंडी और रॉयल स्टाइल्स जो हर दुल्हन के लुक को बनाए स्टाइलिश और परफेक्ट.

Latest Bridal Dupatta Draping Styles 2026: शादी के दिन हर दुल्हन चाहती है परफेक्ट ब्राइडल लुक और इस पूरे लुक का सबसे अहम हिस्सा होती है चुनरी.

Latest-bridal-dupatta-draping-styles-2026
Latest-bridal-dupatta-draping-styles-2026

लेकिन अक्सर दुल्हनें कंफ्यूज रहती हैं कि लेटेस्ट ट्रेंड्स को फॉलो करते हुए चुनरी को कैसे ड्रेप करें जो स्टाइलिश भी लगे और घंटों तक अपनी जगह से हिले भी नहीं.तो चलिये हम आपको बताते हैं लेटेस्ट ब्राइडल दुपट्टा ड्रेपिंग स्टाइल्स.

Latest-bridal-dupatta-draping-styles-2026

द डबल दुपट्टा ड्रामा (The Double Dupatta Drama): यह आज का सबसे बड़ा ट्रेंड है. इसमें दो दुपट्टे इस्तेमाल होते हैं.पहला एक हल्का या नेट का दुपट्टा जिसे सिर पर ओढ़ा जाता है और कंधों के आगे से ड्रॉप किया जाता है.दूसरा एक भारी ज्यादा काम वाला दुपट्टा जिसे लहंगे के साथ साड़ी के पल्लू की तरह या विपरीत कंधे पर ड्रेप किया जाता है.

द केप और स्लीव्स ड्रेप (The Cape Drape): यह एक मॉडर्न और हाई-फैशन लुक है. दुपट्टे को इस तरह से पिन किया जाता है कि वह ब्लाउज के स्लीव्स पर एक केप या श्रग जैसा दिखे.

The cape drape dupatta bride styles

कमरबंद के साथ ड्रेप (The Belted Draping Style): यह ड्रेप दुपट्टे को पेट या कमर पर बेल्ट से सुरक्षित करता है. दुपट्टे को पारंपरिक पल्लू की तरह ड्रेप करके सामने या साइड में बेल्ट से बांध दिया जाता है.

The belted draping style

फ्लोटिंग और खुला ड्रेप (The Floating Drape): यह उन दुल्हनों के लिए है जो मिनिमल और हल्का लुक चाहती हैं. सिर पर दुपट्टा पिन करने के बाद इसे पीछे खुला छोड़ दिया जाता है जिससे यह फ्लोटिंग का इल्यूजन देता है.

The-floating-drape

Also Reda : Silver Toe Ring Design: आपकी स्टाइल में चार चांद लगाने वाले लेटेस्ट बिछिया डिजाइन

Also Read : Latest Silver Bichiya Designs: पैरों की सुंदरता बढ़ाएं चांदी की इन ट्रेंडिंग बिछिया डिजाइन से

Also Read : Latest Payal Design: घर गूंज उठेगा छम-छम से,जब बीवी पहनेंगी ये लेटेस्ट पायल डिजाइन

Also Read : Trending Payal Designs: ना सोना ना चांदी,अब पहने मोती के पायल,आपके लुक को बनाए खूबसूरत


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >