Chef Kunal Kapur Crunchy Rice Kurkure Recipe : होली का त्योहार रंगों के साथ-साथ स्वादिष्ट स्नैक्स के बिना अधूरा लगता है. अगर आप इस बार कुछ न्यू एंड हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं तो शेफ कुणाल कपूर की क्रंची राइस कुरकुरे रेसिपी नोट करें. शेफ ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर यह आसान स्नैक रेसिपी शेयर की है, जिसे एयर फ्रायर में बनाया जाता है. राइस कुरकुरे की ये रेसिपी बच्चों को भी बहुत पसंद आएगी. यहां से नोट करें क्रंची राइस कुरकुरे की आसान रेसिपी
क्रंची राइस कुरकुरे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- 1 कप चावल
- ½ बड़ा चम्मच जीरा
- 1 बड़ा चम्मच कलौंजी या काला तिल
- 1¼ कप पानी
- ½ छोटा चम्मच हल्दी
- नमक – स्वादानुसार
- एक चुटकी चीनी
- थोड़ा सा तेल (ब्रश करने के लिए)
मसाला मिक्स
- ¾ छोटा चम्मच नमक
- 1 छोटा चम्मच काला नमक
- 1 बड़ा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच पुदीना पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच अमचूर पाउडर
- थोड़ा चाट मसाला
होली स्पेशल क्रंची राइस कुरकुरे बनाने की रेसिपी (Chef Kunal Kapur Crunchy Rice Kurkure Recipe)
- सबसे पहले चावल को मिक्सर में पीसकर बारीक पाउडर बना लें.
- एक पैन में पानी, हल्दी, नमक और जीरा डालकर उबाल लें.
- अब इसमें चावल का पाउडर डालकर लगातार चलाएं और सॉफ्ट आटा तैयार करें.
- आटा हल्का ठंडा होने पर इसे अच्छी तरह गूंध लें.
- अब इस आटे से आप पतले-पतले कुरकुरे की तरह दिखने वाले शेप बनाएं अगर आपके पास सेव मशीन है तो आप उसकी मदद भी ले सकते है.
- एयर फ्रायर को लगभग 180°C पर प्रीहीट करें.
- कुरकुरों को हल्का सा तेल ब्रश करके एयर फ्रायर में 10-12 मिनट तक पकाएं जब तक वे क्रिस्पी न हो जाएं.
- आखिर में तैयार मसाला मिक्स डालकर अच्छे से टॉस करें.
इन गरमा-गरम कुरकुरों को दही-पुदीना डिप या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें. होली पार्टी में यह स्नैक बच्चों और बड़ों दोनों को खूब पसंद आएगा.
यह भी पढ़ें: समोसे का कोन नहीं बन पाता? इस होली बनाएं यूनिक डिजाइन वाला रिबन समोसा
