गर्दन की बनावट से जान लें कैसा है व्यक्ति का नेचर, यहां जानें अपनी पर्सनालिटी के बारे में

Neck Shape Personality test know in hindi,Personality Traits: शरीर के हाव भाव के साथ ही शरीर के अंगों की बनावट से भी व्यक्ति के बारे में काफी जानकारी मिलती है. आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप किसी व्यक्ति की गर्दन की लंबाई, मोटाई या यूं कहें आकार से न सिर्फ उसके व्यक्तित्व के बारे में जान सकते हैं.

Neck Shape Personality test know in hindi,Personality Traits: आपका बॉडी लैंग्वेज आपके बारे में काफी कुछ बता सकता है. आपके चलने के ढंग से लेकर आपके आंखों का रंग  आपके व्यक्तित्व की जानकारी देता है. जिस तरह भारत के प्राचीन शास्त्रों में भी शरीर के हाव भाव के साथ ही शरीर के अंगों की बनावट से भी व्यक्ति के बारे में काफी जानकारी मिलती है. आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप किसी व्यक्ति की गर्दन की लंबाई, मोटाई या यूं कहें आकार से न सिर्फ उसके व्यक्तित्व के बारे में जान सकते हैं.

Also Read: आपके होठों में छुपा है व्यक्तित्व का राज, यहां से जानें कैसा है स्वभाव और पर्सनालिटी
सीधी गर्दन

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की गर्दन सीधी होती है. वह आत्मविश्वासी और स्वाभिमानी माने जाते हैं. यह समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं. ये जिससे भी मित्रता करते हैं उसे अंत निभाते हैं. इन लोगों को स्वतंत्रता प्रिय होती है.

मीडियम साइज की गर्दन

यदि आपकी गर्दन मध्यम लंबाई की है तो आप ऐसे व्यक्ति हैं,  जो संतुलन बनाए रखना पसंद करते हैं.  आप सब से ऊपर शांति (ग्रहों की शांति के लिए उपाय) और सद्भाव को महत्व देते हैं. कठिन परिस्थितियों में ऐसे लोग मध्यस्थ की भूमिका निभाते हैं.  संघर्ष की स्थितियों से निपटना इन्‍हें अच्‍छी तरह से आता है.  आप कठिन से कठिन स्थिति में भी शांति बनाए रखते हैं.  आपको न अपने काम में  हस्तक्षेप पसंद है और न आप दूसरों के काम में ऐसा करते हैं.   बहस में पड़ना भी आपको अच्‍छा नहीं लगता है.  ऐसे लोगों को दूसरों की बातों में उलझना पसंद नहीं है.

पतली गर्दन

जिन लोगों की गर्दन पतली होती है, उनकी प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण उनमें आलस्य देखा जा सकता है. इसी वजह से बीमारियों की चपेट में भी यह जल्दी आ सकते हैं. ये कम महत्वाकांक्षी और ज्यादा बोलने भी पसंद नहीं करते. हालांकि अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए यदि यह योग, व्यायाम करें तो जीवन की हर परेशानी दूर हो सकती है.

आदर्श गर्दन वाले लोग

जिन लोगों की लंबाई- चौड़ाई एक समान होती है. तो ऐसे व्यक्ति सत्यवादी और आदर्शवादी होते हैं. साथ ही ये लोग समाज के कल्याण के लिए हमेशा अपना योगदान देते हैं. साथ ही ये लोग हर काम को समय पूरा करते हैं और अपने क्षेत्र में खूब मेहनत करके नाम और पैसा दोनों कमाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >