गाजर की फ्रेशनेस बनाए रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

अगर आप भी गाजर को लंबे समय तक फ्रेश रखने के टिप्स ढूंढ रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इस आर्टिकल में आप गाजर को ताजा रखने के बारे में जान सकते हैं.

ठंड के मौसम में गाजर से कई तरह की डिश बनाई जाती है. इससे आप सब्जी, अचार, चीला, टिक्की, पराठा, सूप, जूस या सलाद बना सकते हैं. इससे आप मिठाई भी तैयार कर सकते हैं. कई बार मार्केट से भी लोग गाजर ज्यादा मात्रा में खरीद लेते हैं जिससे कि लंबे समय तक इसका इस्तेमाल कर सकें. लेकिन अगर इसे सही तरीके से स्टोर न किया जाए, तो गाजर जल्दी नरम या खराब हो जाते हैं. इसलिए गाजर को ताजा और करारा बनाए रखने के लिए कुछ आसान टिप्स अपना सकते हैं. आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में. 

गाजर खरीदते वक्त इन बातों का ध्यान दें

सबसे पहले गाजर खरीदते समय आप ताजी और सख्त गाजर चुनें. नरम, बासी या दाग-धब्बों वाली गाजर लेने से बचें.

फ्रिज में कैसे करें स्टोर?

गाजर को फ्रिज में स्टोर कर रहे हैं तो आप जिप लॉक बैग का इस्तेमाल करें. 

लंबे समय तक कैसे स्टोर करें?

  • अगर आप लंबे समय तक गाजर स्टोर करने का सोच रहे हैं तो सबसे पहले गाजर को आप अच्छे से धो लें. इसे आप अच्छे से छील लें. फिर इसे छोटे टुकड़ों में काट लें. 
  • अब पानी को गर्म करें इसमें आप थोड़ा सा चीनी मिला दें.
  • इसके बाद आप गाजर के टुकड़ों को मिला दें.
  • इसे आप थोड़ी देर उबाल लें.
  • अब बर्फ वले पानी में आप गाजर को डाल दें. गाजर को बाहर निकालकर सूखा लें.
  • जब गाजर से पानी सूख जाए तब आप इसे जिप लॉक बैग में डालकर फ्रिजर में स्टोर कर लें.

यह भी पढ़ें: How To Make Momos Without Momo Steamer: घर पर नहीं है स्टीमर तो न लें टेंशन, इन तरीकों से आसानी से तैयार करें टेस्टी मोमोज

यह भी पढ़ें- How to Make Idli Without Stand: इडली मेकर की जरूरत नहीं! आसानी से तैयार करें स्वादिष्ट इडली

यह भी पढ़ें: Kitchen Tips: अब खराब नहीं होंगे किचन में रखे ये सामान, बस आजमाएं आसान ट्रिक्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >