घर पर ऐसे बनाएं चटपटा काला चाट मसाला, शेफ पंकज भदौरिया ने शेयर की रेसिपी

Kala Chaat Masala: अगर आप भी घर पर मार्केट वाला चाट का स्वाद चाहते हैं तो सिंपल चाट मसाला से हटकर ट्राई करें ये काला चाट मसाला. आइए जानते हैं काला चाट मसाला बनाने की विधि.

Kala Chaat Masala: अगर आप भी स्ट्रीट फूड खाने के शौकीन हैं तो आप भी इसे घर पर जरूर बनाने का ट्राई करते होंगे. कई बार लोगों की शिकायत रहती है कि घर पर मार्केट वाला स्वाद नहीं आ पाता है. ऐसे में आप काला चाट मसाला तैयार कर सकते हैं. घर पर गेस्ट आए हो या छोटी सी गेट टुगेदर हो आप इस चाट मसाला का इस्तेमाल करके स्नैक्स को और भी टेस्टी बना सकते हैं. इस मसाला को आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं. ये चाट मसाला चाट का स्वाद और भी बढ़ा देता है. इसे आप फल या रायता के ऊपर छिड़ककर स्वाद को बढ़ा सकते हैं. काला चाट मसाला की रेसिपी शेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. आइए जानते हैं काला चाट मसाला बनाने की विधि

काला चाट मसाला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • जीरा
  • धनिया के बीज
  • अमचूर पाउडर
  • काला नमक
  • साइट्रिक एसिड क्रिस्टल
  • काली मिर्च
  • सूखी लाल मिर्च
  • अजवाइन
  • साधारण नमक
  • पीपली (लॉन्ग पेपर)
  • पुदीना पत्ते

काला चाट मसाला को कैसे तैयार करें?

  • काला चाट मसाला बनाने के लिए सबसे पहले आप पुदीने की पत्तियों को धीमी आंच पर भून लें. जब तक ये  काली और कुरकुरी न हो जाएं. 
  • इसके बाद आप कड़ाही में जीरा को भूनें. इसे आप निकाल लें. फिर काली मिर्च, धनिया के बीज, पिपली को भूनें. इसमें आप थोड़ा सा अजवाइन को भी मिला दें. सूखी लाल मिर्च को भी भूनें. जब इससे अच्छी खुशबू आने लगे और रंग थोड़ा गहरा हो जाए तो आप इसे निकाल लें. 
  • काला नमक को भी आप भूनें. इन सभी चीजों को ठंडा कर लें. 
  • अब सभी भुनी हुई सामग्री में अमचूर पाउडर और साइट्रिक एसिड को मिलाकर मिक्सर में पीस लें और बारीक पाउडर बना लें.
  • इस तरह से आप काला चाट मसाला तैयार कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: घर पर ट्राई करें रेणुका सालुंके की बताई गोंद कतीरा स्ट्रॉबेरी शेक की रेसिपी

यह भी पढ़ें: मूंगफली खाना पसंद है, तो ट्राई करें ये आसान रेसिपी आइडियाज 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >