Weight Loss Tips: जापानी लोग इस तरह से कम करते हैं अपना वजन, तरीका एकदम आसान

Weight Loss: आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप किस तरह से जापानी तरीकों का इस्तेमाल कर अपने बढ़े हुए वजन को कम कर सकते हैं. चलिए जानते हैं.

Japanese Weight Loss Tips: आज के समय में बढ़ा हुआ वजन काफी आम समस्या है. भारत समेत कई ऐसे देश हैं जो बढ़े हुए वजन की समस्या से परेशान हैं. अगर हम अपने खान-पान का ख्याल न रखें तो ऐसे में हमारा वजन काफी तेजी से बढ़ जाता है लेकिन वहीं, जब बात आती है इस बढ़े हुए वजन को कम करने की तो यह एक काफी जटिल प्रक्रिया होती है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की और मददगार साबित होने वाली है जो इस समय अपने बढ़े हुए वजन की वजह से परेशान हैं. आज हम आपको जापान के लोगों द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप काफी तेजी और आसानी से अपने बढ़े हुए वजन को कम कर सकेंगे. तो चलिए इन तरीकों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

मात्रा का ख्याल

अगर आप अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि आप क्या खा रहे हैं और कितनी मात्रा में खा रहे हैं. अगर आप अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं तो इस बात का खास ख्याल रखें कि उतना ही भोजन करें जितने में आपका पेट 80 प्रतिशत तक भर जाए. इस तकनीक को अपनाकर आप ज्यादा खाने से तो बचे रहेंगे ही बल्कि, इसके साथ ही कुछ कम कैलरीज भी आपके शरीर में जाएगी.

Also Read: Weight Loss Tips: स्मार्टफोन की मदद से कम करें बढ़ा हुआ वजन, ये है मजेदार तरीका

Also Read: Weight Loss Tips: क्यों आपका मेटाबोलिज्म दिन प्रतिदिन धीमा होता जा रहा है? कहीं ये तो नहीं कारण

फर्मेन्टेड भोजन

अगर आप अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपने डायट में फरमेंट किये गए चीजों का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए. ऐसा करने से आपका डाइजेशन तो बेहतर होता ही है बल्कि इसके साथ ही आपका गट हेल्थ भी बेहतर रहता है. जब आपका गट हेल्थ बेहतर रहता है तो इससे आपको अपने वजन को कंट्रोल करने में काफी मदद मिलती है.

पैदल चलना

अगर आप अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो ऐसे में आपको अपने डेली रूटीन में एक्टिव वाकिंग या फिर पैदल चलने की आदत को शामिल करना चाहिए. जापान के लोग किसी भी जगह जाने के लिए पैदल चलना पसंद करते हैं. पैदल चलना एक तरह से फिजिकल एक्टिविटी के तौर पर देखा जाता है.

बैलेंस्ड डायट

अगर आप अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको एक बैलेंस्ड डायट लेनी चाहिए. एक बैलेंस्ड डायट में चावल, सूप और तीन तरह के साइड डिश मौजूद होते हैं. जब आप इस तरह के डायट का सेवन करते हैं तो इससे यह बात सुनिश्चित हो जाती है कि आपको सभी न्यूट्रिएंट्स सही मात्रा में मिल रहे हैं और इसके साथ ही आप ज्यादा कैलरी भी नहीं ले रहे हैं.

Also Read: Fat Loss Tips: सुबह की ये आदतें पेट की चर्बी घटाने में करेंगी आपकी मदद, जरूर करें ट्राई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Saurabh Poddar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >