Birthday Special Story: 7 July को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा साल, यहां जानें वर्षफल

Birthday Special Story: आज यानी 7 जुलाई को जन्मे लोगों को बहुत बहुत बधाई. आज के दिन जन्मे लोग आत्मविश्वासी होते है इसी कारण वह किसी भी स्थिती में कोई काम करने पर हिचकते नही है.

Birthday Special Story: आज 7 जुलाई (7 July ) है, सबसे पहले 7 जुलाई को जन्मे लोगों को जन्मदिन (7 July Birthday) की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. आज के दिन जन्मे लोग आत्मविश्वासी होते है इसी कारण वह किसी भी स्थिती में कोई काम करने पर हिचकते नही है.

स्वभाव

इस मूलांक से प्रभावित जातक बुद्धिमान एवं सहयोगी भावना प्रधान होते हैं. कल्पना की अधिकता लक्ष्य प्राप्ति में बाधक रहती है. नाते रिश्तेदारों या परिचितों का इनकी उन्नति में कोई योगदान नहीं होता. स्वश्रम से जीवन के मध्यकाल में समाज में सम्मानीय स्थान बनाने में सफल होते हैं.

आगामी वर्ष की सफलताएं

इस वर्ष योजनाएं बाधोपरांत ही पूर्ण होगी. स्वश्रम से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. मकान या प्लाट का क्रय होगा. समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी. विवाह की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा. मित्र, स्त्री एवं संतान पक्ष से सुख मिलेगा. रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं रेलवे, इंजीनियरिंग, एवीएशन, शिक्षा, माईनिग, पुरातत्व विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे. व्यावसायिक दृष्टिï से वर्ष लाभकारी रहेगा. जमा पूंजी में वृद्धि होगी. व्यवसाय में नए अनुबंध का प्रस्ताव मिलेगा. शिक्षा, रेलवे, माईनिंग आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों की अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन की इच्छा पूर्ण होगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

शुभ दिनांक : 3,4, 11, 15, 18, 22, 29

शुभ अंक : 4, 7, 13, 16, 21, 24,

शुभ वर्ष : 2023, 2025, 2027, 2032

ईष्टदेव :दुर्गा मां और लक्ष्मी मां

शुभ रंग: नीला, लाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >