क्या रात में सौंफ का पानी पीना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे

Saunf Water at Night: क्या रात में सोने से पहले सौंफ का पानी पीना फायदेमंद हो सकता है? इस वीडियो में जानिए पाचन, नींद, मेटाबॉलिज्म और शरीर को हाइड्रेट रखने से जुड़े इसके संभावित फायदे और इसे बनाने का सही तरीका.

Saunf Water at Night: दिनभर की भागदौड़ के बाद अच्छी नींद और हल्का पेट हर किसी की चाहत होती है. ऐसे में कई लोग रात को सोने से पहले सौंफ का पानी पीने की सलाह देते हैं. माना जाता है कि यह पाचन को बेहतर बनाने के साथ-साथ शरीर को आराम पहुंचाने में भी मदद कर सकता है. हालांकि, इसका असर हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकता है और इसे किसी बीमारी का इलाज नहीं माना जाना चाहिए.

पाचन को बेहतर बनाने में मिल सकती है मदद

सौंफ में ऐसे नेचुरल तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में सहायक माने जाते हैं. रात में सौंफ का पानी पीने से गैस, अपच, पेट फूलने और भारीपन जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है. कुछ लोगों को इससे एसिडिटी और सीने में जलन की परेशानी भी कम महसूस हो सकती है.

यह भी पढ़ें: मौसम बदलते ही हो गया फ्लू? जल्दी ठीक होने के लिए खाएं ये हेल्दी फूड्स

मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट कर सकता है

अगर आप वजन कंट्रोल रखने की कोशिश कर रहे हैं, तो सौंफ का पानी आपकी हेल्दी लाइफस्टाइल का हिस्सा बन सकता है. माना जाता है कि यह मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करता है और पाचन बेहतर होने से वेट मैनेजमेंट में भी मदद मिल सकती है. हालांकि, सिर्फ सौंफ का पानी पीने से वजन कम नहीं होता. इसके लिए बैलेंस्ड फूड और नियमित व्यायाम भी जरूरी है.

अच्छी नींद में हो सकता है फायदा

सौंफ की हल्की खुशबू और इसके नेचुरल गुण शरीर और मन को आराम देने में मदद कर सकते हैं. कुछ लोगों को इसे पीने के बाद बेहतर और सुकूनभरी नींद आने का अनुभव होता है. अगर आपको रात में भारीपन या अपच की वजह से नींद नहीं आती, तो यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

कैसे बनाएं सौंफ का पानी?

एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ डालकर 5 -10 मिनट उबाल लें. इसे हल्का गुनगुना होने पर छानकर सोने से करीब 30 मिनट पहले पिया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: क्या 6 घंटे से कम की नींद बढ़ा रही है आपका वजन? एक्सपर्ट से जानिए कितना सही है यह दावा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मेघा रॉय

मेघा रॉय वर्तमान में प्रभात खबर में वीडियो कंटेंट और लाइफस्टाइल राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. इससे पहले वह राजस्थान पत्रिका में फीचर राइटर के रूप में कार्य कर चुकी हैं. उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में ग्रेजुएशन और मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की है. साथ ही, इंडिया न्यूज और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव भी हासिल किया है.उन्हें डिजिटल मीडिया, ट्रेंडिंग न्यूज, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ज्योतिष, धर्म और सोशल ट्रेंड्स से जुड़े विषयों पर सरल और रोचक लेख लिखना पसंद है. उनका मानना है कि एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी पाठकों तक सही, सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >