IRCTC Tour Package: सस्ते में नेपाल घूमने का जबरदस्त मौका, पाएं रेंट से लेकर ट्रैवल की पूरी डीटेल्स

IRCTC Tour Package: अगर आप सस्ते दर पर नेपाल की यात्रा करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके काम की है. आईआरसीटीसी आपके लिए एक सुनहरा मौका लेकर आया है.

IRCTC Tour Package: अगर आप आने वाले कुछ समय में नेपाल घूमने की सोच रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है. बता दें इंडियन रेलवेज की सहायक कंपनी IRCTC काफी सस्ते कीमत पर लोगों को नेपाल घूमने का मौका दे रही है. इस पैकेज में टूरिस्ट्स को 5 रात और 6 दिन नेपाल में घूमने का मौका दिया जाएगा. इस पैकेज के तहत यात्रियों को काठमांडू और पोखरा की सैर कराई जाएगी. सामने आयी जानकारी के अनुसार इस पैकेज की शुरुआत नई दिल्ली से की जाएगी और इस पैकेज के तहत आपको पशुपतिनाथ मंदिर, मनोकामना मंदिर, गुप्तेश्वर महादेव मंदिर जैसी कई मंदिरों के दर्शन कराये जाएंगे. तो चलिए इस टूर पैकेज से जुड़ी बाकि सभी बातों को डीटेल से जान लेते हैं.

दोनों तरफ के लिए एयर टिकट अवेलेबल

सामने आयी जानकारी के अनुसार ट्रैवलर्स को दिल्ली से काठमांडू आने और जाने के लिए टिकट्स अवेलबल कराई जाएंगी. यहां से आपको नेपाल एयरलाइन्स के लिए टिकट मिलेगी. इस पैकेज के तहत पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करने का भी मौका दिया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस पैकेज के साथ टूरिस्ट्स को सुबह ब्रेकफास्ट और रात में डिनर की सुविधा भी दी जाएगी. दोपहर के समस्य लंच का इंतजाम यात्रियों को खुद करना होगा. इस पैकेज को लेने पर यात्रियों को ट्रैवल इंश्योरेंस की भी सुविधा दी जाएगी. सामने आयी जानकारी के अनुसार इस पैकेज के तहत टूरिस्ट 3 रात काठमांडू और 2 रात पोखरा में ठहरेंगे. बता दें अगर आप इस पैकेज को लेना चाहते हैं तो सके लिए आपको 35,000 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से चुकाने होंगे. सीट्स की लिमिट भी सिर्फ 36 ही है.

Also Rea: Ahmedabad Tour Packages: यूपी वाले मात्र इतने रुपये में करें अहमदाबाद की सैर, IRCTC लाया स्पेशल टूर पैकेज

टूर पैकेज से जुड़ी कुछ खास बातें

अगर आप इस पैकेज को खरीदना चाहते हैं तो बता दें इस पैकेज का नाम बेस्ट ऑफ़ नेपाल है. यह टूर पैकेज 5 रात और 6 दिनों का होगा. बात करें ट्रैवल डेट्स की तो यह 23 मई और 15 जून के लिए है. इस पैकेज को अगर आप लेते हैं तो इसमें आपको ब्रेकफास्ट और डिनर की सुविधा भी दी जाएगी. ट्रैवल करने के लिए आपको फ्लाइट अवेलेबल कराई जाएगी और इनकी सीट्स इकॉनमी क्लास की होगी. आप अगर चाहें तो आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर इस टूर पैकेज को खरीद सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >