IRCTC Tour Package: मां वैष्णो देवी के दर्शन करने का सुनहरा अवसर, पाएं पैकेज की पूरी डीटेल्स

IRCTC Tour Package: अगर आप इस समय मां वैष्णो देवी के दर्शन करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आया है.

IRCTC Tour Package: अगर आप इस समय अकेले या फिर अपने पूरे परिवार के साथ कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की साबित होने वाली है. आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक ऐसे टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका फायदा उठाकर आप काफी कम कीमत पर मा वैष्णो देवी के दर्शन कर सकते हैं. यह टूर पैकेज स्पेशल तौर पर मां वैष्णो देवी के भक्तों को ध्यान में रखकर लाया गया है. तो चलिए इस टूर पैकेज से जुड़ी सभी बातों को पूरी डीटेल से जानते हैं.

किस दिन उठा सकते हैं इस टूर पैकेज का फायदा

अगर आप इस टूर पैकेज के तहत मां वैष्णो देवी के दर्शन करने की सोच रहे हैं तो बता दें यह एक ट्रेन टूर पैकेज है. इस स्पेशल पैकेज का नाम माता वैष्णो देवी एक्स वाराणसी टूर है. इस टूर पैकेज का फायदा हर बृहस्पतिवार उठा सकते हैं. इस पैकेज के तहत आपको ट्रेन के माध्यम से वाराणसी से कटरा जाने का सुनहरा अवसर दिया जा रहा है.

Also Read: IRCTC Tour Package: सस्ते में नेपाल घूमने का जबरदस्त मौका, पाएं रेंट से लेकर ट्रैवल की पूरी डीटेल्स

इन जगहों से होकर गुजरेगी ट्रेन

आपकी जानकारी के लिए बता दें यह स्पेशल ट्रेन वाराणसी से चलकर जौनपुर सिटी, सुल्तानपुर, लखनऊ और शाहजहांपुर से होकर गुजरेगी. वहीं, पैसेंजर्स के लिए 3 एसी में सीट्स रिज़र्व किये जाएंगे. यह पैकेज पूरे 5 दिन और 4 रातों का है. इसमें आपको दो ब्रेकफास्ट और दो डिनर की भी फैसिलिटी दी जाएगी. सामने आयी जानकारी के अनुसार यात्रियों को जय मां इन होटल में ठहरने का मौका दिया जाएगा. यह एक 3 स्टार होटल है.

कितनी है इस पैकेज की कीमत

अगर आप इस पैकेज को खरीदने की सोच रहे हैं टी बता दें अगर आप सिंगल ऑक्यूपेंसी टिकट लेते हैं तो इसके लिए आपको 15,320 रुपये प्रति व्यक्ति, डबल ऑक्यूपेंसी के लिए 9,810 रुपये और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी के लिए 7,650 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से कीमत चुकानी होगी.

Also Read: IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी दे रहा चारधाम यात्रा का मौका, यहां पाएं पूरी डीटेल्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >