IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी दे रहा चारधाम यात्रा का मौका, यहां पाएं पूरी डीटेल्स

IRCTC Tour Package: अगर आप इस समय किसी धार्मिक स्थल जाना चाहते हैं तो ऐसे में यह आर्टिकल आपके लिए काम की होने वाली है. आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं.

IRCTC Tour Package: अगर आप गर्मी के इन दिनों में किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने की सोच रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की साबित हो सकती है. बता दें आईआरसीटीसी आपके लिए एक जबरदस्त टूर पैकेज लेकर आया है. इस पैकेज की मदद से आप चारधाम की यात्रा कर सकेंगे. यह बात तो आप सभी जानते ही होंगे कि हिंदू धर्म में चारधाम यात्रा का एक बिलकुल अलग और खास महत्व है और यह पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है. इस पैकेज के तहत आपको यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ घूमने का मौका मिलेगा. ऐसे में अगर आप इन जगहों पर जाना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी के इस पैकेज को जरूर चेकआउट करना चाहिए. सामने आयी जानकारी के अनुसार इस टूर पैकेज के तहत आपको कई तरह की फैसिलिटीज भी दी जा रही हैं. तो चलिए इस पैकेज के बारे में डीटेल से जानते हैं.

चारधाम टूर पैकेज की डीटेल्स

जिस टूर पैकेज की हम बात कर रहे हैं नाम CHARDHAM YATRA PACKAGE EX-MUMBAI है और इसका कोड WMA59 है. सामने आयी जानकारी के मुताबिक़ इस पैकेज की शुरुआत इसी साल 11 मई को मुंबई से होगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें आईआरसीटीसी की यह फ्लाइट टूर पैकेज है. लेकिन, जितनी भी जगहें होंगी आपको बस के माध्यम से घुमाया जायेगा. पैकेज के अनुसार आपको 11 रातों और 12 दिनों तक इन जगहों पर घुमाया जाएगा.

Also Read: IRCTC Tour Package: सस्ते में नेपाल घूमने का जबरदस्त मौका, पाएं रेंट से लेकर ट्रैवल की पूरी डीटेल्स

इन जगहों पर जाने का मौका

आईआरसीटी के इस पैकेज के तहत आपको बद्रीनाथ, बरकोट, गंगोत्री, गुप्तकाशी, हरिद्वार, जानकी चट्टी, केदारनाथ, सोनप्रयाग, उत्तरकाशी और यमुनोत्री घूमने का मौका मिलेगा. सामने आयी जानकारी के मुताबिक़ आईआरसीटीसी आपके ठहरने और खाने-पीने का पूरा ख्याल रखेगा. आप अगर इस ट्रिप से जुड़ी बाकी सभी बातों को जानना चाहते है तो ऐसे में आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >