थाली में अगर अचार मिल जाए तो खाना खाने में मजा आ जाता है. खासकर कच्चे आम का खट्टा-तीखा अचार. गर्मियों के मौसम में कच्चे आम आसानी से मिल जाते हैं और अधिकतर घरों में अचार भी बनाए जाते हैं जिसका इस्तेमाल साल भर हो सके. आमतौर पर अचार को बनने में कुछ दिन का समय लग जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं आप आम के अचार को झटपट से तैयार कर सकते हैं. इस आर्टिकल में आप आम का अचार बनाने के बारे में जान सकते हैं. हम बात कर रहे हैं इंस्टेंट लच्छा अचार की. इस अचार को आप आसानी से तैयार कर सकते हैं और रोटी, पराठा, दाल-चावल या खिचड़ी के साथ सर्व कर सकते हैं. इस अचार की रेसिपी को इंस्टाग्राम अकाउंट @chillyseedskitchen पर शेयर किया गया है.
अचार बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- कच्चा आम- 2
- सरसों का तेल- आधा कप
- नमक- 1 बड़ा चम्मच
- हल्दी- आधा छोटा चम्मच
- कश्मीरी लाल मिर्च- 1 बड़ा चम्मच
- मेथी दाना- आधा छोटा चम्मच
- सरसों के दाने- आधा छोटा चम्मच
- कलौंजी- आधा छोटा चम्मच
- सौंफ (दरदरी कुटी हुई)- 1 छोटा चम्मच
- हींग- आधा छोटा चम्मच
- लहसुन की कलियां- जरूरत के अनुसार
अचार को कैसे तैयार करें?
- अचार बनाने के लिए आप कच्चे आम को अच्छे से धोकर पोंछ लें. अब आम को आप पतले स्लाइस में काट लें. स्लाइस से पतला पतला लच्छा काट लें.
- इसमें आप हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक को डाल दें.
- इसके बाद आप सौंफ और कलौंजी को भी डाल दें. अब आप एक छोटे पैन में सरसों का तेल डालकर गर्म करें. अब खौलते हुए तेल में आप मेथी के दाने, हींग, राई और थोड़े से लहसुन की कलियों को क्रश करके डाल दें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें.
- इस अचार को आप फ्रिज में हफ्ते भर तक स्टोर करके रख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Maggi Bread Roll Recipe: बच्चों का फेवरेट लंच बॉक्स स्नैक, 10 मिनट में तैयार करें कुरकुरे मैगी ब्रेड रोल
यह भी पढ़ें: Soya Popcorn Recipe: बाहर का जंक फूड भूल जाएंगे, जब घर पर बनाएंगे ये मसालेदार सोया पॉपकॉर्न
