Imli Khajur Ki Chutney: इमली और खजूर से बनाएं ये लाजवाब चटनी

Imli Khajur Ki Chutney: चटनी के बिना स्नैक्स खाने में मजा नहीं आता है. स्नैक्स के साथ आप इमली खजूर की चटनी को बना सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं इमली खजूर की चटनी को बनाने की विधि.

Imli Khajur Ki Chutney: घरों में कई तरह की चटनी बनाई जाती है. ऐसी ही एक चटनी है इमली खजूर की चटनी जिसे अक्सर स्नैक्स के साथ खाया जाता है. इमली की हल्की खटास और खजूर की मिठास मिलकर इस चटनी को लाजवाब फ्लेवर देती है. इस चटनी को आप बहुत ही कम सामग्री और आसान स्टेप्स में घर पर बना सकते हैं

इमली खजूर की चटनी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • खजूर- 10-12 बारीक कटे हुए
  • इमली- 3-4
  • गुड़- स्वादानुसार
  • नमक- आधा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- एक छोटा चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर- एक चम्मच
  • पानी- आधा कप नमक- आधा छोटा चम्मच
  • काला नमक- आधा छोटा चम्मच

इमली खजूर की चटनी को कैसे तैयार करें?

  • खजूर इमली की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आप इमली को गर्म पानी में 10-15 मिनट के लिए भिगो दें. अब आप खजूर में से बीज को हटा दें. इसे भी आप एक अलग बर्तन में गर्म पानी में डालकर 15-20 के लिए भिगो दें. 
  • इसके बाद आप इमली और खजूर को मिक्सी जार में डालकर पीस लें. छन्नी से आप इस पेस्ट को छान लें. 
  • अब चटनी तैयार करने के लिए आप एक कड़ाही को गर्म करें. इसमें आप थोड़ा सा तेल डाल दें. इसके बाद आप खजूर और इमली के पेस्ट को डाल दें और इसे अच्छे से मिक्स करें. इसे आप थोड़ा गाढ़ा होने तक पका लें. फिर आप स्वादानुसार गुड़ को डाल दें और अच्छे से मिक्स करें. जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए और इसका रंग बदल जाए तब आप इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, काल नमक और भुना जीरा पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं. अब कड़ाही को उतार लें.
  • चटनी को ठंडा होने दें और पकौड़े, चाट, समोसा या कचौड़ी के साथ सर्व करें. 
  • चटनी को और भी टेस्टी बनाने के लिए आप सौंठ पाउडर को डाल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Dahi Baingan Ki Recipe: घर पर बनाएं दही बैंगन की आसान रेसिपी, खाने वाले भी बोलेंगे कमाल का है स्वाद

यह भी पढ़ें: Sem Ki Sabji Recipe: सर्दियों की थाली को बनाएं खास, ट्राई करें देसी स्टाइल सेम की सब्जी 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >