How To Wake Up Early: सुबह अलार्म बजते ही आंख खुलना और फिर उसे बंद कर देना आजकल बहुत आम बात हो गई है. मन उठना चाहता है, लेकिन शरीर बार-बार बिस्तर की तरफ खिंच जाता है. कई लोग अलार्म बजते ही स्नूज दबाकर फिर से सो जाते हैं, तो कुछ लोग उठते ही मोबाइल पर मैसेज और नोटिफिकेशन देखने लगते हैं. ऐसे में सुबह की शुरुआत ही लेट और सुस्त हो जाती है. देर तक सोने से पूरा दिन भारी और थका हुआ महसूस होता है और जरूरी काम भी पीछे छूट जाते हैं. अगर आप भी रोज यही सोचते हैं कि कल से जरूर जल्दी उठेंगे, लेकिन हर बार वही होता है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. यहां आप जानेंगे कुछ ऐसे आसान और काम करने वाले तरीके, जो आपको सुबह जल्दी उठने और दिन की शुरुआत एक्टिव तरीके से करने में मदद करेंगे.
सोने और उठने का समय थोड़ा तय करें
सुबह जल्दी उठने, एयर एक्टिव रहने के लिए सबसे पहले कोशिश करें कि रोज लगभग एक ही समय पर सोएं और उठें. भले ही शुरुआत में नींद पूरी न लगे, फिर भी समय न बदलें. इससे कुछ ही दिनों में शरीर खुद उसी समय उठने की आदत बना लेगा और अलार्म बजते ही नींद भारी नहीं लगेगी.
अलार्म को बिस्तर से थोड़ा दूर रखें
सोने से पहले अलार्म को सिरहाने की जगह टेबल या अलमारी पर रखें. ऐसे में जब अलार्म बजेगा, तो उसे बंद करने के लिए उठना ही पड़ेगा. इससे आपका बॉडी एक्टिव मोड में आ जाएगा.
मोबाइल को सुबह कुछ देर के लिए दूर रखें
सुबह उठते ही मोबाइल हाथ में न लें. अलार्म बंद करने के बाद मोबाइल को वहीं छोड़ दें. कम से कम पहले 15 मिनट फोन न देखें, ताकि दिमाग दोबारा नींद में न जाए.
सुबह का पहला काम पहले से तय रखें
सुबह एक्टिव रहने के लिए सबसे जरूरी काम है की सुबह का काम पहले से तय रखें. इसके लिए रात को सोने से पहले ही सोच लें कि सुबह उठकर सबसे पहले क्या करना है. जब यह काम पहले से तय हो जाता है, तो दिमाग को पता रहता है कि क्या करना है और आलस कम होता है.
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.