सिर्फ 1 कप बेसन से तैयार करें क्रिस्पी फैमिली स्नैक, शाम की भूख मिटाने का हेल्दी तरीका

Besan Popcorn Recipe: शाम के स्नैक टाइम को हेल्दी और टेस्टी बनाएं बेसन पॉपकॉर्न के साथ! हल्के मसाले और हर्ब्स से तैयार यह क्रिस्पी स्नैक बच्चों और बड़ों दोनों के लिए परफेक्ट है. मिनटों में बनाएं, गर्मागर्म सर्व करें और अपनी चाय के साथ लाइट, टेस्टी और हेल्दी नाश्ता एन्जॉय करें.

Besan Popcorn Recipe: शाम होते ही जब हमें कुछ लाइट और टेस्टी खाने का मन करता है, तो हम सबसे पहले जंक फूड खाने की सोचने लगते हैं. ये जंक फूड्स खाने में भले ही टेस्टी लगते हों लेकिन सेहत के लिए ये काफी ज्यादा नुकसानदेह साबित हो सकते हैं. आज की यह आर्टिकल उन सभी के लिए जो शाम के नाश्ते को एक हेल्दी तरीके से पूरे परिवार के साथ एन्जॉय करना चाहते हैं. आज हम आपको बेसन पॉपकॉर्न की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं जो सिर्फ बच्चों के लिए ही नहीं बल्कि बड़ों के लिए भी एक परफेक्ट चॉइस है. बेसन के साथ मिलकर हल्के मसाले और हर्ब्स इसे सिर्फ टेस्टी नहीं बनाते, बल्कि आपके पेट को हल्का रखने में भी मदद करते हैं. तो चलिए जानते हैं बेसन पॉपकॉर्न बनाने की आसान रेसिपी.

बेसन पॉपकॉर्न बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • बेसन – 1 कप
  • हर्ब्स जैसे कि ओरिगेनो और थाइम – आधा चम्मच
  • चाट मसाला – आधा चम्मच
  • हल्दी पाउडर – एक चौथाई चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी – आवश्यकतानुसार
  • ऑलिव ऑयल – 1 चम्मच

यह भी पढ़ें: वजन घटाने वालों की पहली पसंद बन रही दलिया इडली, तेल कम लेकिन स्वाद जबरदस्त

बेसन पॉपकॉर्न बनाने की आसान रेसिपी

  • बेसन पॉपकॉर्न बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में बेसन लें. अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च, नमक और हर्ब्स डालें. इसके बाद इसमें धीरे-धीरे पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार करें. घोल इतना गाढ़ा होना चाहिए कि वह आसानी से चम्मच पर टिक जाए और बहुत पतला न हो.
  • अब तैयार बेसन के घोल को छोटे-छोटे बॉल्स की तरह शेप दें. अगर आपके पास एयर फ्रायर है तो इसे 180 डिग्री सेल्सियस पर 12 से 15 मिनट तक क्रिस्पी होने तक बेक करें. अगर घर पर ओवन न हो तो माइक्रोवेव में भी इसे 3 से 4 मिनट तक पॉप होने तक इसे पकाया जा सकता है.
  • अब एक पैन में 1 चम्मच ऑलिव ऑयल गर्म करें और फिर इसमें बेसन के पॉपकॉर्न डालकर हल्का सा भूनें ताकि और क्रंची हो जाए. इसके बाद ऊपर से चाट मसाला छिड़कें और अच्छे से मिक्स करें.
  • गर्मागर्म बेसन पॉपकॉर्न को हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें और पूरे परिवार के साथ शाम की चाय के साथ एन्जॉय करें.

यह भी पढ़ें: मिनटों में बनाएं टेस्टी और हेल्दी आलू सूजी अप्पे, एक बार बनाएंगे तो हर दिन खाने का करेगा मन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >