मूंगफली के छिलकों को फेंकने से पहले जान लें इस्तेमाल का तरीका

How To Use Peanut Peels: बाकी लोगों की तरह अगर आप भी मूंगफली खाकर उसके छिलके को फेंक देते हैं तो पहले इस आर्टिकल को पढ़ लें. यहां हम आपको मूंगफली के छलके को इस्तेमाल करने के तरीका बताएंगे.

How To Use Peanut Peels: मूंगफली खाने के बाद हम सभी उसके छिलके को फेंक देते हैं. इसकी वजह है कि इन छिलकों के हम बेकार समझते हैं. आपको बता दें कि मूंगफली के छिलके बड़े काम की चीज है. मिट्टी को उपजाऊ बनाने में मूंगफली के छिलके बड़े कारगर साबित होते हैं. ये छिलके नेचुरल फाइबर और कार्बन से भरपूर होते हैं, जिससे मिट्टी की क्वालिटी सुधारने में मदद मिलती है. अगर आपको गर्डनिंग का शौक है तो इन छिलकों को रियूज करके मिट्टी को स्वस्थ बनाया जा सकता है. ये मिट्टी पौधों के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होती है. चलिए आपको मूंगफली के छिलके का रियूज करने के तरीके बताते हैं.

कम्पोस्ट के रूप में इस्तेमाल

मूंगफली के छिलकों को आप कम्पोस्ट में बदलकर उसका इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए पहले आपको इन  छिलकों को अच्छे से सुखाकर छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ना होगा. फिर इन्हें आप किचन वेस्ट जैसे सब्जियों के छिलके, फल के बचे हिस्से और सूखी पत्तियों के साथ मिलाकर कम्पोस्ट पिट या बाल्टी में रख दें. यह मिश्रण कुछ हफ्तों में सड़कर पौष्टिक कम्पोस्ट में बदल जाता है. इसे गमले की मिट्टी में मिक्स कर देने पर यह मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाती है, जिससे पौधे तेजी से बढ़ते हैं.

यह भी पढ़ें: Tips for Peeling Peas: चुटकियों में छील जाएगा हरा मटर, बस इस ट्रिक्स को आजमाकर तो देखें

सॉइल कंडीशनर के रूप में इस्तेमाल

आपके पास अगर कम्पोस्ट बनाने का समय नहीं है तो आप मूंगफली के छिलकों को सीधे मिट्टी में मिलाकर भी उपयोग कर सकते हैं. इसके लिए आप पहले मूंगफली छिलकों को धोकर सुखा लें और मिक्सर में हल्का दरदरा पीस लें. फिर आप इस पाउडर को गमले की मिट्टी में मिला लें. यह पाउडर मिट्टी को हल्का और हवादार बनाता है. इसे डालने से पौधों की जड़ों तक ऑक्सीजन बहुत आसानी से पहुंचती है. जिन गमलों में मिट्टी जल्दी सख्त हो जाती है, वहां मूंगफली के छिलके काफी फायदेमंद साबित होते हैं. मिट्टी में इसके डालने से पौधों की जड़ें सड़ने से बचती हैं.

मल्च की तरह करें इस्तेमाल

मूंगफली के छिलकों को आप मल्च के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप पहले मूंगफली के छिलकों को धोकर सुखा लें. उसके बाद इन छिलकों को गमले की मिट्टी की ऊपरी सतह पर एक पतली परत में बिछा दें. बता दें कि यह परत मिट्टी में नमी को बरकरार रखने में मदद करती है. यह मिट्टी के पानी को जल्दी सूखने नहीं देती है. ये छिलके जब धीरे-धीरे सड़ते हैं, तो मिट्टी में पोषक तत्व भी मिलते जाते हैं, गर्मियों में ये छिलके मिट्टी में नमी बनाए रखती है.

यह भी पढ़ें: केले के छिलके को फेंकना कर देंगे बंद, जब जान जाएंगे इसके इस्तेमाल

यह भी पढ़ें: Kitchen Tips: अब खराब नहीं होंगे किचन में रखे ये सामान, बस आजमाएं आसान ट्रिक्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >