Perfect Idli Dosa Tips: इडली-डोसा दक्षिण भारत का एक बहुत ही लोकप्रिय और स्वादिष्ट भोजन है, जिसे पूरे भारत में पसंद किया जाता है. इडली भाप में पकाई जाने वाली नरम और फूली हुई डिश है, जबकि डोसा पतला, कुरकुरा और क्रिस्पी होता है. इसे चावल और उड़द दाल के फर्मेंटेड बैटर से बनाया जाता है. इडली-डोसा को नारियल चटनी और सांभर के साथ परोसा जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. यह हल्का, पौष्टिक और आसानी से पचने वाला भोजन है, जिसे नाश्ते में सबसे ज्यादा खाया जाता है. यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है.
अपनाएं ये ट्रिक
1. सही बैटर का फर्मेंटेशन
बैटर को कम से कम 8–12 घंटे अच्छे से फर्मेंट होने दें. ठंडी जगह है तो थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है. अच्छे फर्मेंटेशन से इडली-सॉफ्ट और डोसा-क्रिस्प बनता है.
2. पानी का बैलेंस सही रखें
इडली के लिए बैटर थोड़ा गाढ़ा रखें. डोसा के लिए थोड़ा पतला करें. गलत कंसिस्टेंसी से टेक्सचर बिगड़ जाता है.
3. चावल-उड़द दाल का सही अनुपात
3:1 (चावल:उड़द दाल) सामान्य और अच्छा अनुपात है. अगर बहुत सॉफ्ट इडली चाहिए तो थोड़ा पोहा या सोजी मिला सकते हैं.
4. नमक कब डालें
गर्मियों में नमक पहले डाल सकते हैं, लेकिन सर्दियों में फर्मेंटेशन के बाद डालना बेहतर होता है.
5. तवा सही गर्म हो
डोसा बनाते समय तवा बहुत तेज या बहुत ठंडा नहीं होना चाहिए. मध्यम आंच सबसे बेहतर है.
6. तवे पर हल्का तेल + प्याज ट्रिक
तवे पर हल्का तेल लगाकर आधा प्याज रगड़ने से डोसा ज्यादा क्रिस्प और स्वादिष्ट बनता है.
7. बैटर को ज्यादा न फेंटें
फर्मेंट होने के बाद बैटर को बहुत ज्यादा मिक्स करने से हवा निकल जाती है, जिससे इडली सॉफ्ट नहीं बनती.
8. स्टोर करने का तरीका
फर्मेंटेड बैटर को फ्रिज में रखें, लेकिन 2–3 दिन के अंदर इस्तेमाल कर लें.
यह भी पढ़ें: पढ़ाई करते समय बार-बार भटक जाता है बच्चे का ध्यान? स्टडी टेबल से तुरंत हटाएं ये 4 चीजें
यह भी पढ़ें: क्या आप भी बच्चे की हर जिद पर कहते हैं ‘हां’? जानिए कब जरूरी है ‘ना’ कहना
