How To Make Mustard Powder: क्या आप जानते हैं बाजार में मिलने वाले सरसों पाउडर को अब आप भी घर पर तैयार कर सकते हैं? जी हां, आज हम आपको घर पर ही बिना ज्यादा मेहनत किए सरसों पाउडर बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप मिनटों में तैयार कर सकते हैं. घर का बना हुआ सरसों पाउडर न सिर्फ फ्रेश और खुशबूदार होता है, बल्कि इसमें किसी केमिकल की मिलावट भी नहीं होती हैं. इसे आप अचार, करी या किसी भी सब्जी बनाने के लिए आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए बताते हैं आपको घर पर आसान तरीके से सरसों पाउडर बनाने की विधि.
सरसों पाउडर बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- काली या सफेद सरसों – 100 ग्राम
यह भी पढ़ें- Homemade Protein Powder: बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स की नहीं पड़ेगी जरूरत, बॉडी को मजबूत रखेगा ये देसी प्रोटीन पाउडर
यह भी पढ़ें: How to Make Soft Bhature: कड़क और सॉफ्ट भटूरे बनाने का परफेक्ट तरीका, जानें सीक्रेट टिप्स
सरसों पाउडर बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले आप सरसों को अच्छी तरह से धो लें और किसी भी गंदगी या कंकड़ को निकाल दें. इसके बाद आप इसे धूप पर अच्छी तरह सूखने दें.
- अगर आप सरसों पाउडर को भूनना चाहते हैं, तो एक पैन में बिना तेल के सरसों के बीज को हल्की आंच पर 2-3 मिनट तक भूनें. ध्यान रखें कि बीज जलें नहीं.
- अब सरसों को अच्छे से ठंड हो जाने के बाद ब्लेंडर या ग्राइंडर में डालकर पाउडर बना लें.
- अगर आप बहुत फाइन पाउडर बनाना चाहते हैं तो एक बारिक छलनी से छान लें. अब आप सरसों पाउडर को एयरटाइट कंटेनर में रखें. अब तैयार है आपका घर पर बना सरसों का पाउडर, इसका इस्तेमाल अब आप किसी भी डिश को बनाने के लिए कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: How To Make Elaichi Powder: बाजार से खरीदना छोड़ें, घर पर ऐसे तैयार करें फ्रेश इलायची पाउडर
यह भी पढ़ें: How To Make Murmura: बाजार से नहीं, घर पर बनाएं बहुत ही आसान तरीके से मुरमुरा
