Homemade Gulab Jal: स्किन केयर में गुलाब जल का इस्तेमाल होना बहुत आम है. इसका इस्तेमाल करके कई तरह के फेस मास्क या स्क्रब तैयार किया जाता है. इसके अलावा कई लोग मेकअप या लिपस्टिक हटाने के लिए भी गुलाब जल का इस्तेमाल करते हैं. अगर आप नेचुरल और शुद्ध गुलाब जल इस्तेमाल करना चाहते हैं तो घर पर ही इसे बना सकते हैं. गुलाब जल को बनाने का तरीका कंटेंट क्रिएटर गरिमा ने इंस्टाग्राम अकाउंट @deliciousbygarima पर शेयर किया है.
गुलाब जल बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- गुलाब की पंखुड़ियां
- पानी
- बर्फ के टुकड़े
गुलाब जल को कैसे तैयार करें?
- गुलाब जल बनाने के लिए आप ताजे गुलाब के फूल को लें. अब आप एक बड़े बर्तन में गुलाब की पंखुड़ियों को डाल दें.
- बर्तन के बीच में पंखुड़ियों को हटाकर एक छोटी कटोरी को उल्टा करके रख दें. इसके ऊपर आप एक और कटोरी को रख दें.
- अब आप बर्तन में पंखुड़ियों में पानी डाल दें. गैस को ऑन कर दें.
- आप आप बर्तन के ऊपर एक ढक्कन को उल्टा करके रख दें. ढक्कन के छेद को आप गूंथे हुए आटे से बंद कर दें.
- ढक्कन के ऊपर आप बर्फ के टुकड़ों को डाल दें. जब बर्फ पिघल जाए तब पानी को चम्मच की मदद से हटा लें.
- अब इसमें फिर से बर्फ के टुकड़ों को रखें. 20 से 25 मिनट तक इसे ऐसे ही तरीके से धीमी आंच पर पका लें. फिर ढक्कन हटा लें.
- आप देखेंगे कि कटोरी में पानी इकट्ठा हो गया है. ये फ्रेश गुलाब जल है. इसे आप स्प्रे बॉटल में भर लें. गुलाब जल को आप फ्रिज में रखकर 6 महीने तक इस्तेमाल कर सकते हैं.
यह भी पढ़े: Easy Ways to Remove Stickers: स्टिकर हटाना हुआ आसान बर्तन से स्टिकर और दाग दोनों हटाएं इन आसान तरीकों से
यह भी पढ़े: Kitchen Tips: दही की खटाश होगी चुटकियों में दूर, फॉलो करें ये आसान टिप्स
