Homemade Butter: पराठे के ऊपर अगर एक्स्ट्रा बटर मिल जाए तो मजा ही आ जाता है. ताजा और क्रीमी बटर पराठे के स्वाद को और भी खास बना देता है. बटर को लोग अक्सर मार्केट से खरीद कर लाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं घर पर भी आसानी से आप बटर तैयार कर सकते हैं. बटर बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. इसे बनाने का तरीका कंटेट क्रिएटर तृप्ति भालोटिया ने इंस्टाग्राम अकाउंट @cooking_with_tripti पर शेयर किया है.
बटर बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- मलाई
- बर्फ वाला ठंडा पानी
बटर को कैसे तैयार करें?
- बटर बनाने के लिए आपको मलाई इकट्ठा करने पड़ेगी. इसे आप फ्रिज में स्टोर करते जाएं. इकट्ठा की हुई मलाई को आप फ्रिज से बाहर निकाल लें. इस बात का ध्यान रखें कि मलाई से कोई गंध न आए. जब मलाई सॉफ्ट हो
- जब मलाई सॉफ्ट हो जाए तब मलाई को एक बर्तन में निकाल लें और इसे 2-3 मिनट तक अच्छे से फेंटे.
- मलाई जब दानेदार हो जाए तब इसमें थोड़ा थोड़ा ठंडा पानी डाल दें. इसे अच्छे से मिक्स कर लें. थोड़ी देर बाद आप देखेंगे कि मलाई से मक्खन अलग होने लगेगा और नीचे छाछ (बटरमिल्क) बन जाएगी. छाछ को आप छान लें.
- अब बटर के अंदर नमक और हल्दी पाउडर मिक्स करें.
- फिर इसमें ठंडा पानी डालें. बटर को इकट्ठा करें.
- एक बर्तन में आप ठंडा पानी लें और बटर को डालकर धो लें.
- अब एक कंटेनर लें. इसमें आप बटर पेपर को लगा लें. तैयार बटर को इस कंटेनर में डालें और अच्छे से फैला लें. फ्रिज में आधे घंटे के लिए स्टोर कर दें. फिर इसे कंटेनर से बाहर निकालकर इसे छोटे टुकड़ों में काट लें. इस तरीके से आप आसानी से घर पर ही बटर बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Moong Palak Appe: ब्रेकफास्ट के लिए आसानी से तैयार करें मूंग पालक अप्पे, नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी
