Deep Cleaning Pillow at Home: हम रोजाना जिस तकिये पर सिर रखकर सोते हैं, वही तकिया समय के साथ पसीना, धूल, बैक्टीरिया और बदबू से भर जाता है. केवल तकिये का कवर धोना काफी नहीं होता, बल्कि तकिये को अंदर से साफ करना भी जरूरी है. अगर समय-समय पर तकिये की सही सफाई न की जाए तो यह एलर्जी और स्किन प्रॉब्लम का कारण बन सकता है. आइए जानते हैं तकिये को अंदर से साफ करने का आसान तरीका.
तकिये को अंदर से साफ करने के आसान तरीका
तकिये के टैग को पढ़ें
सबसे पहले तकिये पर लगे वॉशिंग इंस्ट्रक्शन टैग को ध्यान से पढ़ लें. अगर तकिया कॉटन या फाइबर का है तो इसे मशीन में धोया जा सकता है. मेमोरी फोम या लेटेक्स तकिया हो तो उसे मशीन में न धोएं.
धूप में रखें
तकिये को 3–4 घंटे धूप में रखें. धूप से नमी खत्म होती है. बैक्टीरिया और बदबू कम होती है. यह तरीका हल्की गंदगी के लिए बहुत असरदार है.
मशीन से धोने का तरीका
वॉशिंग मशीन में 2 तकिये एक साथ डालें ताकि बैलेंस बना रहे. हल्का डिटर्जेंट इस्तेमाल करें. गुनगुने पानी में जेंटल मोड पर धोएं. एक्स्ट्रा रिंस जरूर करें ताकि साबुन न बचे.
हाथ से धोने का तरीका
अगर मशीन उपलब्ध नहीं है तो आप एक टब में गुनगुना पानी लें. उसमें हल्का डिटर्जेंट मिलाएं. तकिये को 30 मिनट भिगोकर रखें. हल्के हाथ से दबाकर साफ करें. साफ पानी से 2–3 बार अच्छी तरह धो लें.
अच्छी तरह सुखाएं
तकिये को पूरी तरह सूखाना बहुत जरूरी है. पहले तौलिये से अतिरिक्त पानी निकालें. फिर तेज धूप में 1–2 दिन सुखाएं. नमी रह जाने पर बदबू आ सकती है.
यह भी पढ़ें: होली में मेहमानों के आने से पहले करें काले और धूलदार पंखे की सफाई
यह भी पढ़ें- How To Clean Helmet Inside At Home: सिर्फ शीशा नहीं, ऐसे करें हेलमेट के अंदर की सफाई, घर बैठे चमकेगा बिल्कुल नया जैसा
