क्रिएटर शशांक के टिप्स करें कांच के बोतल आसानी से साफ

How To Clean Glass Bottle: क्या आप भी कांच की बोतल साफ करने के टिप्स खोज रहे हैं? तो यहां दिए कुछ टिप्स से आप कांच के बोतल को आसानी से घर पर साफ कर सकते हैं.

How To Clean Glass Bottle: अक्सर हम प्लास्टिक की बोतलों को आसानी से साफ कर लेते हैं, लेकिन जब बात कांच की बोतल करने की आती हैं तो ये काम थोड़ा मुश्किल लगता है. कांच की बोतलें समय के साथ अंदर से धुंधली या दागदार हो जाती हैं, जिससे इसका इस्तेमाल करना अच्छा नहीं होता है. कई बार ऐसा लगता है कि इसे फिर से नया जैसा रखना मुश्किल है. लेकिन आप सही तरीके और कुछ टिप्स की मदद से अपनी कांच की बोतल को बिल्कुल नई जैसी चमकदार बना सकते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप तरीका बताएंगे, जिसे अपनाकर आप अपनी कांच के बोतल को अंदर-बाहर दोनों तरफ से पूरी तरह से साफ कर सकते हैं. इस क्लीनिंग हैक को शांशक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @alshihacks पर बताया है. 

कांच की बोतल को सही तरीके से कैसे साफ करें? (How to clean a glass bottle properly)

अगर आपकी कांच की बोतलें गंदी लग रही हैं, तो इसे चमकदार बनाने का आसान तरीका आप जान सकते हैं. 

  • सबसे पहले आप बोतल में एक मुट्ठी चावल, थोड़ा सिरका और थोड़ा पानी डालें.
  • इसे अच्छी तरह से हिलाएं जिससे जो मिश्रण है वो बोतल के हर कोने तक पहुंच जाए. अब चावल को बाहर निकाल दें. 
  • अब बोतल में थोड़ा लिक्विड साबुन और गुनगुना पानी (बहुत गर्म पानी न डालें, इससे कांच टूट सकता है) डालें. फिर से इसे हिलाएं और साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. इसी तरह आपकी कांच की बोतल बिलकुल साफ हो जाएगी. 

यह भी पढ़ें- Plastic Water Bottle Cleaning Tips: बोतल चमकेगा एकदम नया जैसा, करें इन आसान टिप्स को फॉलो 

यह भी पढ़ें- How To Clean Helmet Inside At Home: सिर्फ शीशा नहीं, ऐसे करें हेलमेट के अंदर की सफाई, घर बैठे चमकेगा बिल्कुल नया जैसा

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >