चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो लाने के लिए आंचल जैन ने बताया ब्राइटनिंग फेस मास्क

Homemade Brightening Face Mask: अगर आप भी घर पर इंस्टेंट ग्लो लाना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इस आर्टिकल की मदद से आप घर पर ही ब्राइटनिंग फेस मास्क बनाने के बारे में जान सकते हैं.

Homemade Brightening Face Mask: किसी भी शादी, त्योहार या खास फंक्शन में जाने से पहले हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन साफ, चमकदार और खूबसूरत दिखे. चेहरे को सुंदर और साफ रखने के लिए कई लोग ब्यूटी पार्लर भी जाते हैं. ऐसे में आप पार्लर जाने के बजाय घर पर ही रखें चीजों से फेस मास्क बनाकर अपनी त्वचा को निखार सकते हैं. ये फेस मास्क स्किन को चमकदार बनाने में मदद करता है और चेहरे पर तुरंत नेचुरल ग्लो लाने में भी असरदार होता है. इस आसान होममेड ब्राइटनिंग फेस मास्क को बनाने का तरीका कंटेंट क्रिएटर आंचल जैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @aanchalnavneetjain पर शेयर किया है, जिसे आप भी घर पर आसानी से बनाकर ट्राई कर सकते हैं. 

फेस मास्क बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • बेसन – 2 चम्मच 
  • पानी 
  • आधा टमाटर का जूस 
  • गुलाब जल 
  • थोड़ा नींबू का रस 
  • ब्रश 

घर पर फेस मास्क कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले आप एक कटोरी लें. अब इसमें 2 चम्मच बेसन, आधा टमाटर का जूस और थोड़ा नींबू का रस डालें. इसके बाद आप इसमें गुलाब जल डालकर अच्छे से मिक्स करें. आप गुलाब जल के बजाय पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. पेस्ट को थिक रखें ज्यादा पतला न करें. अब तैयार है आपका फेस मास्क. 
  • अब मास्क को ब्रश की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं. अगर आपके पास ब्रश नहीं है तो आप हल्के हाथों से अपने चेहरे पर इसे लगा सकते हैं. मास्क को 10 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाकर छोड़ दें. 
  • इसके बाद चेहरे पर लगे मास्क को आप ब्रश या हल्के हाथों की मदद से 1-2 मिनट के लिए मसाज करें, फिर साफ पानी से अपना चेहरा धो लें. 

यह भी पढ़ें: अब घर पर करें वैक्सिंग, बनाएं क्रिएटर मानसी शर्मा का बताया होममेड वैक्स 

यह भी पढ़ें- 7 दिन में चमकाएं पूरी बॉडी, फॉलो करें मानसी शर्मा का पॉलिशिंग पैक

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह (Medical Advice) का विकल्प नहीं है. बालों या त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >