Holi Recipe: रंगों के त्योहार में स्वाद के साथ रखना है सेहत का ख्याल, तो बनाएं ये हेल्दी पकवान

1 / 1
Holi Recipe: रंगों के त्योहार में स्वाद के साथ रखना है सेहत का ख्याल, तो बनाएं ये हेल्दी पकवान
फुल स्क्रीन में देखें

Holi Recipe

Holi Recipe: खाने के शौकीन होने के बावजूद, लोग बढ़ती कैलोरी के कारण मिठाई और पकवान का आनंद उठाने से कतराते हैं. अगर आप भी इस समस्या के कारण अलग-अलग तरह के पकवान नहीं खा पाते हैं, तो इस त्योहार आप इन सारे पकवानों के साथ होली का आनंद उठा सकते हैं.

Holi Recipe: होली का त्योहार देशभर में बेहद धूम-धाम से मनाया जाता है. लोग इसकी तैयारी महीनों पहले से करना शुरू कर देते हैं. हालांकि होली को रंगो को त्योहार कहा जाता है, पर इसके साथ-साथ यह पकवानों का भी त्योहार है. होली के त्योहार में लोग जितने खुश रंगों के साथ खलने के लिए होते हैं, उतने ही उत्साहित अलग-अलग पकवानों का मजा उठाने के लिए भी होते हैं. ऐसे में खाने के शौकीन होने के बावजूद, लोग बढ़ती कैलोरी के कारण मिठाई और पकवान का आनंद उठाने से कतराते हैं. अगर आप भी इस समस्या के कारण अलग-अलग तरह के पकवान नहीं खा पाते हैं, तो इस त्योहार आप इन सारे पकवानों के साथ होली का आनंद उठा सकते हैं.

केसर ठंडाई

अगर खाने-पीने की बात करें तो ठंडाई होली का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा है. केसर वाली ठंडाई न केवल पीने में स्वादिष्ट होती है बल्कि केसर में मौजूद पोषक तत्व हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं. इसे और हेल्दी बनाने के लिए चीनी की जगह शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है.

Story of Holi: कौन था प्रह्लाद, जिसे उसके पिता ने कई बार की थी मारने की कोशिश

: Holi Recipe: रंगों के त्योहार में स्वाद के साथ रखना है सेहत का ख्याल, तो बनाएं ये हेल्दी पकवान

डाइट केक

डाइट केक बनाने के लिए स्टीवीया, खजूर और किशमिश जैसे खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल किया जा सकता है. चीनी और बटर का उपयोग न होने के कारण यह आपके वजन को बढ़ने से भी रोकता है. ऐसे में आप बिना किसी चिंता के डाइट केक का आनंद ले सकते हैं.

शुगर-फ्री काजू कतली

काजू कतली ऐसी मिठाई है जो हर किसी को पसंद आती है. बाकी मिठाइयों से अलग शुगर-फ्री काजू कतली में चीनी का इस्तेमाल नहीं किया जाता है, इसलिए बिना किसी कैलोरी की चिंता किए इसे खाया जा सकता है.

मिक्स्ड फ्रूट गुजिया

गुजिया खासकर होली के समय बनाई जाने वाली एक स्वादिष्ट मिठाई है. यह ड्राई फ्रूट्स, खोआ और मैदा को मिलाकर बनाई जाती है. इसे मीठे पकौड़ी जैसा बनाए जाने के बाद चाशनी में लपेटा जाता है. अगर आप बढ़ते कैलोरी के वजह से इसे खाने से कतरा रहे हैं, तो इसे तलने की जगह बेक कर सकते हैं.

ड्राई फ्रुट वाले चावल के खीर

चावल के खीर में चीनी डलने के कारण यह बेहद ज्यादा मीठा हो जाता है, जो आपके सेहत के लिए भी हानिकारक हो सकता है. खीर को स्वादिष्ट और हेल्दी बनाने के लिए खजूर की प्यूरी और गुड़ का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें फल मिलाए जाने पर खीर का स्वाद दोगुना हो जाता है.

Holi 2024: क्या आप भी मनाते हैं होली से जुड़ी ये महत्वपूर्ण रस्में, हिमाचल के सुजानपुर में लगता होलिका दहन के अवसर पर मेला

: Holi Recipe: रंगों के त्योहार में स्वाद के साथ रखना है सेहत का ख्याल, तो बनाएं ये हेल्दी पकवान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >