Holi Mehndi Designs: होली में अपने हाथों पर चढ़ाएं मेहंदी का रंग, ये हैं कुछ यूनिक डिजाइन

1 / 1
Holi Mehndi Designs: होली में अपने हाथों पर चढ़ाएं मेहंदी का रंग, ये हैं कुछ यूनिक डिजाइन
फुल स्क्रीन में देखें

Holi Mehndi Designs

Holi Mehndi Designs: होली में दूसरों पर रंग लगाने के साथ ही अपने हाथों में भी लगाएं मेहंदी का खूबसूरत रंग.

Holi Mehndi Designs: होली का त्योहार अब बस कुछ ही दिनों में आने वाला है. इस खास त्योहार में लोग एक दूसरे के साथ रंगों से खेलते हैं, ढेर सारे पकवान बनाते हैं और खूब हर्षोल्लास के साथ इस त्योहार को मनाते हैं. साथ ही कई सारी महिलाएं इस दिन अपने लिए एक से बढ़कर एक आउटफिट प्लान करती हैं, ऐसे में ये हैं आपके लिए कुछ बेहद ही आसान और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन जो आप के होली लुक पर चार चांद लगा सकते हैं.

Holi Mehndi Designs: राउंड शेप वाली मेहंदी

अगर आप को कम समय में एक खूबसूरत और एलिगेंट मेहंदी डिजाइन लगवाना है तो राउंड शेप यानी गोल डिजाइन वाली डिजाइन आप के लिए सबसे बेस्ट है.

Also Read: Holi Skin Care: केमिकल वाले रंगों से होने वाले स्किन प्रॉब्लम्स से खुद को रखें सुरक्षित, अपनाएं ये तरीके

Holi Mehndi Designs: अरेबिक डिजाइन

अरेबिक डिजाइन की मेहंदी इन दिनों हर जगह देखने को मिलती है. ये काफी ट्रेंडी होने के साथ ही बेहद ही यूनिक दिखती है. आप इसे आसानी से कम समय में लगा सकती हैं.

Holi Mehndi Designs: मंडाला डिजाइन

मंडाला डिजाइन देखने में बेहद खूबसूरत होती है. इसे देखकर ऐसा लगता है कि इसे लगाना काफ़ी मुश्किल है लेकिन ये होती बेहद ही आसान है. होली में ये डिजाइन आप के लुक पर चार चांद लगा देगी.

Holi Mehndi Designs: थ्री फिंगर डिजाइन

अगर आप कॉलेज जाने वाली लड़की हैं या वर्किंग महिला हैं और आप ज्यादा भरकर मेहंदी नहीं लगवा सकती तो ये थ्री फिंगर वाली सिंपल मेहंदी डिजाइन आप के लिए बेस्ट है. ये डिजाइन जींस और वेस्टर्न लुक्स पर भी काफी सुंदर दिखेगी.

Holi Mehndi Designs: सिंपल ब्रेसलेट डिजाइन

अगर आप इस होली जींस और शर्ट में खुद को स्टाइल करने का प्लान कर रही हैं या अगर आप डेनिम शर्ट के साथ व्हाइट टी शर्ट को पेयर करने का सोच रही हैं तो ये ब्रेसलेट वाली मेहंदी डिजाइन आप के लिए काफी सुंदर साबित हो सकती है.

Also Read: Holi Thandai Recipe : होली को बनाना चाहते है और मजेदार, ट्राई करें ये ठंडाई रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >