Holi 2024: होलिका दहन का क्या है शुभ मुहूर्त, जानिए कब मनेगी होली

Holi 2024: होली एक ऐसा त्यौहार है जिसे भारत में सदियों से मनाया जाता रहा है. खूबसूरत रंगों के इस त्यौहार को पूरे भारत में काफी उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है.

Holi 2024: होली एक ऐसा त्यौहार है जिसे भारत में सदियों से मनाया जाता रहा है. खूबसूरत रंगों के इस त्यौहार को पूरे भारत में काफी उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है. हिंदू धर्म के लिहाज से देखा जाए तो यह एक काफी महत्वपूर्ण त्यौहार बनकर सामने आता है. अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें, होली की शुरुआत होलिका दहन के साथ होती है जिसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी माना जाता है. ऐसे में अगर आपको भी रंगों का यह त्यौहार पसंद है तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको होली से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें पता चलने वाली है. तो चलिए होली से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में जानते हैं. हिंदू पांचांग पर नजर डालें तो फाल्गुन महीने की पूर्णिमा को होली का त्यौहार मनाया जाता है. इस हिसाब से इस साल होली 25 मार्च को मनाई जाएगी. इसका मतलब है कि होलिका दहन 24 मार्च को मनाया जाने वाला है. इस साल पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 24 मार्च सुबह 8 बजकर 13 मिनट से हो जाने वाली है. यह मुहूर्त 25 मार्च की सुबह 11 बजकर 44 मिनट तक रहेगा. दिनभर उदय रहने के कारण 24 मार्च को ही पूर्णिमा की तिथि मानी जाएगी. वहीं, दूसरी तरफ होलिका दहन के दिन भद्रा भी लगने जा रहा है. यह मुहूर्त 24 मार्च की रात 11 बजकर 17 मिनट तक रहने वाली है. ऐसा होने की वजह से होलिका इस साल होलिका दहन रात के 11 बजकर 17 मिनट के बाद मनाया जाएगा. Holi 2024: अलग-अलग राज्यों में किस नाम से मनाई जाती है होली ? जानें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >