Hindu Baby Names: आपके बेटे पर खूब जचेंगे ये खूबसूरत नाम, अर्थ जानकर खुश हो जाएंगे आप

Hindu Baby Names: अगर आप अपने बेटे के लिए एक नाम की तलाश कर रहे हैं तो इस लिस्ट में से उसके लिए एक प्यारा सा नाम चुन सकते हैं. ये सभी नाम सुनने में तो खूबसूरत हैं ही साथ ही इनके अर्थ भी उतने ही जबरदस्त हैं.

Baby Names: घर पर जब एक बेटे का जन्म होता है तो ऐसे में चारों तरफ एक जश्न का माहौल बन जाता है. सभी इस नन्ही सी जान के पीछे लग जाते हैं. सभी के मन में सिर्फ एक विचार होता है कि इस बच्चे को किसी भी तरह की कोई समस्या या फिर परेशानी न हो. माता-पिता के साथ ही पूरा परिवार भी इस बच्चे की जरूरतों का ख्याल रखने में जुट जाता है. जब एक बच्चे का जन्म होता है तो पूरे परिवार की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी होती है इसके लिए एक नाम का चुनाव करने की. आज की यह आर्टिकल उन पैरेंट्स के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके घर पर एक बेटे का जन्म हुआ है. आज हम आपके बेटे के लिए नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आये हैं. ये सभी नाम सिर्फ सुनने में खूबसूरत नहीं है बल्कि इन नामों के जो अर्थ हैं वे भी मन को मोह लेने वाले हैं. तो चलिए नामों की इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर और साथ ही इन नामों के जानते हैं अर्थ.

आपके बेटे के लिए कुछ खूबसूरत नाम

  • अक्षत: इस नाम का अर्थ होता है अद्वितीय और अचूक.
  • अनुज: इस नाम का अर्थ होता है छोटा भाई.
  • अयान: इस नाम का अर्थ होता है आगमन या फिर यात्रा.
  • अनिकेत: इस नाम का अर्थ होता है संसार के स्वामी.
  • अयांश: ईश्वर का तोहफा, माता-पिता का अंश.
  • इवान: इस नाम का अर्थ होता है उत्तम, शुभ और स्वयं.
  • इशांत: इस नाम का अर्थ होता है शांतिपूर्ण और शांत.
  • ईश: इस नाम का अर्थ होता है ईश्वर और भगवान.
  • इयान: इस नाम का अर्थ होता है भगवान का उपहार.
  • इवांश: इस नाम का अर्थ होता है सूर्य देव का अंश.
  • उदित: इस नाम का अर्थ होता है प्रसिद्द और उठा हुआ.
  • उत्कर्ष: इस नाम का अर्थ होता है उन्नति और प्रगति.
  • उमंग: इस नाम का अर्थ होता है ख़ुशी और उत्साह.
  • उर्जित: इस नाम का अर्थ होता है बलवान और सशक्त.
  • कुशल: इस नाम का अर्थ होता है कुशल और निपुण.
  • कौशल: इस नाम का अर्थ होता है कुशलता.
  • कियान: इस नाम का अर्थ होता है महान या फिर राजा.
  • कर्ण: यह नाम महाभारत के सबसे महान योद्धाओं में से एक कर्ण से प्रेरित है.
  • केतन: इस नाम का अर्थ होता है निशान या फिर ध्वज.

बच्चों के नामों से जुड़ी लेटेस्ट खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Baby Names: बेटा हो या फिर बेटी, नहीं मिलेंगे उसके लिए इनसे ज्यादा प्यारे नाम

ये भी पढ़ें: Baby Names: अपने घर की लक्ष्मी के लिए यहां से चुनें एक खूबसूरत और मीनिंगफुल नाम

ये भी पढ़ें: Baby Names: विभिन्न देवताओं और वेद पुराणों पर रखें अपने घर के चिराग का नाम, यहां जानें अर्थ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >