रेणुका सालुंके के बताए तरीके से ऐसे करें भारी कंबल साफ

Heavy Blanket Washing Tips: सर्दियों के जाते ही हम कंबल धोना शुरू कर देते हैं. ऐसे में अगर आप भी कंबल धोने का तरीका जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल की मदद ले सकते हैं.

Heavy Blanket Washing Tips: सर्दियों में भारी कंबल ओढ़ने से अच्छी गर्माहट मिलती है और ठंड कम महसूस होता है. लेकिन इसे धोने बहुत मुश्किल लगता है. इसलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में कंबल धोने का आसान तरीका बताएंगे, जिसे आप घर पर आसानी से अपना सकते हैं. कंबल धोने का तरीका कंटेंट क्रिएटर रेणुका सालुंके ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @homecheff_renu पर शेयर किया है. उनके बताए हुए स्टेप्स को अपनाकर आप भारी कंबल आसानी से घर पर धो सकते हैं. आइए जानते हैं इस आर्टिकल में कंबल धोने का आसान तरीका.

कंबल को साफ करने के लिए क्या-क्या चाहिए?

  • गर्म पानी 
  • डिटर्जेंट पाउडर 
  • शैम्पू 

कंबल को कैसे साफ करें?

  • सबसे पहले आप एक प्लास्टिक टब लें. अब आप इसमें गरम पानी डालें. इसके बाद आप डिटर्जेंट पाउडर और शैम्पू अच्छे से मिलाएं. इसे मग की मदद से अच्छे से मिक्स करें. 
  • अब आप इसमें कंबल डालकर 20 मिनट तक रखकर छोड़ दें.  20 मिनट बाद कंबल को निकालकर अच्छे से हाथों की मदद से पानी निचोड़ कर साफ करें. फिर आप साफ पानी से कंबल को अच्छे से धोकर निकाल लें. 
  • साफ पानी से धोने के बाद आप हाथों की मदद से कंबल का पानी निचोड़ दें. इसे थोड़ी देर पानी निकलने के लिए कुर्सी पर रखकर छोड़ दें. सारा पानी निकल जाने के बाद आप कंबल को अच्छे से सूखा लें.

यह भी पढ़ें- Cleaning Tips: चाय की छन्नी में जमी गंदगी मिनटों में होंगी साफ, अपनाएं ये आसान घरेलू टिप्स

यह भी पढ़ें- Plastic Water Bottle Cleaning Tips: बोतल चमकेगा एकदम नया जैसा, करें इन आसान टिप्स को फॉलो 

यह भी पढ़ें- How To Clean Helmet Inside At Home: सिर्फ शीशा नहीं, ऐसे करें हेलमेट के अंदर की सफाई, घर बैठे चमकेगा बिल्कुल नया जैसा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >