Ragi Chocolate Cookies For Kids: बच्चों के लिए तैयार करें ये हेल्दी स्नैक, आसानी से घर पर बनाएं रागी चॉकलेट कुकीज, जानें आसान रेसिपी

Ragi Chocolate Cookies For Kids: अगर आपके बच्चे भी हर बार बाजार वाले अनहेल्दी कुकीज खाने की डिमांड करते हैं तो यह आर्टिकल आपके काम की हो सकती है. इस आर्टिकल में हम बता रहे हैं बिना मैदा, बिना चीनी और बिना किसी तेल से बनकर तैयार होने वाला हेल्दी रागी चॉकलेट कुकीज बनाने के बारे में.

Ragi Chocolate Cookies For Kids: बच्चों को चॉकलेट वाले स्नैक्स बहुत ज्यादा पसंद होते हैं. बाजार वाले स्नैक्स में मैदा, केमिकल और प्रिजर्वेटिव से बनाकर तैयार किया जाता है जिसे लंबे समय तक खाने पर बच्चों की सेहत पर काफी बुरा असर पड़ सकता है. ऐसे में अगर आप अपने बच्चे को बाजार वाले मिलावटी स्नैक की बजाय कुछ हेल्दी स्नैक खिलाना चाहती हैं तो बिना चीनी, मैदा और बिना तेल से बनने वाली यह रागी चॉकलेट कुकीज बना सकती हैं. इसे बनाना बहुत ही आसान है और बस कुछ ही समान का इस्तेमाल करके आप इसे आसानी से बना सकती हैं. तो चलिए जानते हैं घर पर रागी के आटे से हेल्दी कुकीज बनाने का तरीका. 

रागी चॉकलेट कुकीज बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • रागी का आटा- एक कप 
  • गुड़ का पाउडर – आधा कप 
  • कोको पाउडर – आधा कप
  • घी- आधा कप 
  • बेकिंग पाउडर – आधा चम्मच
  • बेकिंग सोडा – आधा चम्मच
  • नमक – एक चुटकी
  • दूध – आधा कप 
  • चॉकलेट चिप- दो चम्मच
  • सूखा मेवा – दो चम्मच
  • चॉकलेट – 20 ग्राम

यह भी पढ़ें: Elaichi Cookies For Kids: अब बाजार से खरीदने की बजाय घर पर ही तैयार करें टेस्टी और फ्लेवर्ड कुकीज, खाते ही बच्चे हो जाएंगे खुश 

यह भी पढ़ें: Healthy Oats Cookies Recipe: बिना मैदा और मक्खन के घर पर तैयार करें हेल्दी ओट्स कुकीज, गिल्ट फ्री स्नैकिंग के लिए परफेक्ट ऑप्शन

रागी चॉकलेट कुकीज बनाने की विधि क्या है?

  • रागी चॉकलेट कुकीज बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में दो बड़े चम्मच घी डालकर मिलाएं. 
  • अब इसमें रागी का आटा, गुड़ का पाउडर और कोको पाउडर डालकर इसे अच्छे से मिलाएं. इसे तब तक फेंटें जब तक की यह पेस्ट हल्के रंग का और फ्लफी न हो जाए.
  • इसमें बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, नमक और चॉकलेट चिप डालकर मिलाएं. फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा दूध डालकर सॉफ्ट डो तैयार कर लें. इसे अच्छे से मेस लें और फिर ढककर 10 से 15 मिनट के लिए अलग रख दें. 
  • अब एक प्लास्टिक शीट बिछाएं और हाथों में घी लगाकर तैयार डो से लोई काट कर छोटे बॉल्स बनाएं और एक-एक कर इन्हें कुकीज का शेप दें.
  • अब तैयार कुकीज को ओवन में डालकर 160 डिग्री के टेम्प्रेचर पर 15-20 मिनट के लिए बेक करें. इसे तब तक पकाएं जब तक की कुकीज सॉफ्ट और क्रिस्पी न हो जाए.
  • जब कुकीज बेक हो जाए तो इसे ओवन से बाहर निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दें. 
  • अब दूध में चॉकलेट डालकर इसे पिघला लें और तैयार कुकीज के ऊपर पिघला हुआ चॉकलेट डालें और फिर ऊपर से सूखा मेवा डालकर गार्निश करें. 

यह भी पढ़ें: Atta Jeera Cookies: शाम की चाय के साथ सर्व करना है कुछ स्पेशल तो ट्राई करें देसी स्टाइल आटा जीरा कुकीज, नोट करें आसान रेसिपी

यह भी पढ़ें: Sabudana Chivda Recipe: साबूदाना से बनाएं ये क्रिस्पी नमकीन, स्वाद ऐसा की हर किसी को आएगा पसंद 

यह भी पढ़ें: Oil Free Veg Sandwich Recipe: कम समय में तैयार करें ऑयल फ्री वेज सैंडविच, स्वाद और सेहत दोनों में है बेस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Badal

नमस्कार! मैं साक्षी बादल, MCU भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी कर वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्न के तौर पर काम कर रही हूं, जहां हर दिन अपने लेखन को और बेहतर बनाने और खुद को निखारने का प्रयास करती हूं. मुझे लिखना पसंद है, मैं अपनी कहानियों और शब्दों के जरिए कुछ नया सीखने और लोगों तक पहुंचने की कोशिश करती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >