Hair Care: बालों को पोषण देने के लिए बनाएं ये होम मेड स्क्रब

Hair Care: इस लेख में आपको कुछ ऐसे घर पर आसानी से तैयार होने वाले स्क्रब को बनाने का तरीका बताया जा रहा है, जो बालों के जड़ों को पोषण देकर बालों को मजबूती प्रदान करने में मदद करते हैं.

Hair Care: हमारे शरीर और हमारे त्वचा की तरह ही हमारे बालों को भी कई तरह के पोषण की जरूरत होती है, जिन पर लोग कम ध्यान देते हैं और बालों को स्वस्थ और अच्छा बनाने के लिए जड़ों पर ध्यान ना देकर केवल बालों पर ही कई तरफ के केमिकल से बने प्रोडक्टस का इस्तेमाल करते हैं, जिससे बाल कमजोर हो जाते हैं, इसलिए स्वस्थ बालों के लिए यह आवश्यक है कि आप बालों की जड़ों पर अधिक ध्यान दें और उन्हें जितने पोषण की आवश्यकता है उतना पोषण उन्हें प्रदान करें. इस लेख में आपको कुछ ऐसे घर पर आसानी से तैयार होने वाले स्क्रब को बनाने का तरीका बताया जा रहा है, जो बालों के जड़ों को पोषण देकर बालों को मजबूती प्रदान करने में मदद करते हैं.

नींबू का रस और नमक

Credit-istock

जड़ों को पोषण देने के लिए नींबू का रस और नमक मिलाकर एक स्क्रब आसानी से तैयार किया जा सकता है. इसके लिए आपको 1 चम्मच नमक में 1 चम्मच नींबू का रस डालकर एक स्क्रब बना लेना है और इसे अपने जड़ों में अच्छी तरह से लगाना है, ये स्क्रब आपकी जड़ों को पोषण देगा जिससे बाल मजबूत होंगे.

Also read: Hair Care Tips: बालों को घना करने में मदद करते हैं ये घरेलू उपाय

Also read: Remedies for Dark Circle: आंखों के नीचे से डार्क सर्कल हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

Also read: Monsoon Special Sweet: बरसात के मौसम में खास तौर से खाई जाती है यह मिठाई, शुगर पेशेंट्स की है फेवरेट

केले और दही से बनाएं स्क्रब

Credit-istock

बालों के जड़ों को पोषण देने के लिए आप केले और दही को मिलाकर भी एक स्क्रब तैयार कर सकते हैं, ये आपके बालों को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ बालों को मुलायम बनाए रखने में भी मदद करेगा.

नारियल तेल और चीनी

Credit-istock

बालों को पोषण देने और मजबूती प्रदान करने के लिए आप नारियल तेल और चीनी को मिलाकर भी एक स्क्रब तैयार कर सकते हैं. इस स्क्रब को बनाने के लिए आपको 4 चम्मच नारियल के तेल में 2 चम्मच चीनी मिलानी है और इसे हल्के हाथों से अपने बालों के जड़ों में मसाज करते हुए लगाना है.

Also read: Janmashtami Rangoli Designs: जन्माष्टमी के लिए यहां से चुने मनमोहक रंगोली डिजाइन…

Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Tanvi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >