ब्रेकफास्ट में ट्राई करें शेफ पंकज भदौरिया की टेस्टी मूंग दाल डोसा रेसिपी

Green Moong Dal Dosa By Pankaj Bhadouria: ब्रेकफास्ट के लिए अगर आपको कोई नई रेसिपी मिल जाए तो दिल खुश हो जाता है. आज आपको मास्टर शेफ पंकज भदौरिया की हरी मूंग दाल डोसा की रेसिपी बताएंगे. यह टेस्टी डिश बहुत झटपट बन जाती है.

Green Moong Dal Dosa By Pankaj Bhadouria: सुबह-सुबह अगर ब्रेकफास्ट मजेदार मिल जाए तो पूरा दिन अच्छा जाता है. ब्रेकफास्ट में डोसा खाना बहुत सारे लोगों को पसंद आता है. ऐसे में आपने डोसा तो कई तरह के खाए होंगे. आज हम आपको मास्टर शेफ पंकज भदौरिया की हरी मूंग दाल डोसा की रेसिपी बताएंगे. यह डोसा खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ बनाने में भी बहुत आसान है. इसे आप सुबह की जल्दबाजी में फटाफट बनाकर सर्व कर सकते हैं.

हरी मूंग दाल का डोसा बनाने की सामग्री

  • 1 कप – मूंग दाल
  • आवश्यकतानुसार – पानी
  • 2 बड़े चम्मच – चावल का आटा
  • स्वादानुसार – नमक
  • 1 – प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 1 इंच – अदरक (बारीक कटा हुआ)
  • 1 – हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • तेल

यह भी पढ़ें: ब्रेकफास्ट में बच्चों के लिए फटाफट बनाएं सुपर टेस्टी चटनी सैंडविच

हरी मूंग दाल का डोसा बनाने की विधि

  • हरी मूंग दाल का डोसा बनाने के लिए सबसे पहले दाल को 8 घंटे के लिए भिगोकर रख दें.
  • भिगोने के बाद इसका मिश्रण बनाना आसान होगा.
  • अब आप इसे एक मिक्सी में डालकर उसमें पानी, अदरक और हरी मिर्च डालकर पेस्ट बना लें.
  • फिर इसे एक बाउल में निकालकर इसमें नमक और चावल का आटा डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  • इसके बाद आप एक पैन को गैस पर रखकर ऊपर से कटा हुआ प्याज डाल दें.
  • डोसा पकने के बाद इसे गरमा गरम चटनी के साथ सर्व कर दें.

यह भी पढ़ें: Breakfast Ideas: सुबह के नाश्ते के लिए बेस्ट हैं स्वाद में लाजवाब ये 5 स्नैक्स, जरूर करें टाई

यह भी पढ़ें: ब्रेकफास्ट में बच्चों को खूब पसंद आएगा रवा पोंगल, नोट करें रेसिपी

यह भी पढ़ें: Onion Cheese Paratha Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाएं स्वाद से भरपूर प्याज चीज पराठा, बहुत आसान है रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >