Generation Beta Baby Names: नन्हे मेहमान के लिए जेनरेशन बीटा के ट्रेंडिंग और मॉडर्न नाम

Generation Beta Baby Names: जेन अल्फा गया अब आ गया है जेनरेशन बीटा.2026 में सबसे ज्यादा ट्रेंड करने वाले बच्चों के नाम.इवान से लेकर निवा तक देखें वो नाम जो आपके बच्चे को देंगे एक नई और यूनिक पहचान.

Generation Beta Baby Names: आज के पैरेंटस चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम खास, मॉडर्न और मीनिंगफुल हो. अगर आपके घर भी नन्हा मेहमान आने वाला है तो आप ऐसे नाम की तलाश में होंगे जो समय के साथ ट्रेंड में भी रहे. जेनरेशन बीटा यानी 2025 के बाद जन्म लेने वाले बच्चों को नई पीढ़ी टेक-सेवी, स्मार्ट और फ्यूचर-रेडी माना जा रही है. ऐसे में उनके नाम भी पुराने नहीं बल्कि नए जमाने की सोच और स्टाइल को दर्शाने वाले होने चाहिए.तो चलिए इस नये जेनरेशन के लाडले और लाडली के लिये बेस्ट बेबी नेम्स ढूंढ़ते हैं.

जेनरेशन बीटा बाॅय नेम्स

  • अद्वैत – अनोखा और ऐसा नाम जिसका कोई समान नहीं, विशेष और अलग पहचान देता है.
  • कियान – राजा या भगवान की कृपा वाला, मजबूत और आदरणीय व्यक्तित्व वाला नाम.
  • आरुष – सूरज की पहली किरण, नई शुरुआत और उम्मीद का प्रतीक.
  • ज़िगी – विजेता और रक्षक, साहसी और आत्मविश्वासी व्यक्तित्व वाला.
  • इशिर – शक्ति और अग्नि का प्रतीक, ऊर्जा और जोश वाला नाम.
  • वेदांत – परम ज्ञान वाला, बुद्धिमान और सोचने-समझने वाला.
  • तनिष – गहना या महत्वाकांक्षा, सफलता और महत्वाकांक्षा की ओर इंगित करता है.
  • आरव – शांत और गंभीर, पर बुद्धिमान और संतुलित व्यक्तित्व वाला.
  • ऋत्विक – पवित्र कर्म करने वाला, धार्मिक और नैतिक मूल्य रखने वाला.
  • सौरभ – खुशबूदार और लोकप्रिय, हर जगह पसंद आने वाला नाम.

जेनरेशन बीटा गर्ल्स नेम्स

  • निवा – शुद्ध जल, साफ, ताज़गी और सरलता का प्रतीक.
  • जिया – रोशनी, चमक और उम्मीद देने वाला नाम.
  • सिया – मददगार और सहयोगी, दूसरों के लिए सहारा बनने वाली.
  • मिरा – शांति और चमत्कार, सरल और सुंदर व्यक्तित्व वाला.
  • कायरा – शांति और सूरज की तरह उज्ज्वल, खुशियों वाली.
  • अनया – कृपा और रक्षक, दयालु और मजबूत व्यक्तित्व वाली.
  • नायरा – चमकदार और रोशन, ध्यान आकर्षित करने वाला नाम.
  • आरो – उज्ज्वल और सकारात्मक, हर जगह खुशियां फैलाने वाला.
  • तारा – सितारा, चमक और प्रेरणा देने वाला नाम.
  • इला – पृथ्वी या देवी की तरह कोमल और सुंदर.
  • कीरा – किरण जैसी, रोशनी और आशा देने वाली.
  • माया – मोहक और आकर्षक, स्नेह और प्रेम का प्रतीक.

यह भी पढ़ें Modern Baby Names 2026:भूल जाइये पुराने नाम,ये हैं 2026 के सबसे लेटेस्ट और मॉडर्न बेबी नेम्स की लिस्ट

यह भी पढ़ें : Unique Modern Hindu Baby Names: आपकी नन्ही जान के लिये सबसे स्टाइलिश और माॅर्डन हिन्दू बेबी नेम्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >