सुबह नाश्ते के लिए ट्राइ करें फॉक्सटेल मिलेट पोंगल रेसिपी

फॉक्सटेल मिलेट पोंगल एक हेल्दी, सात्विक और हाई प्रोटीन नाश्ता है जो सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो जाता है, यह पाचन के लिए हल्का, डायबिटीज फ्रेंडली और पूरे दिन ऊर्जा देने वाला परफेक्ट ब्रेकफास्ट है.

Foxtail Millet Pongal Recipe: अगर आप सुबह के लिए एक ऐसा नाश्ता ढूंढ रहे हैं जो जल्दी बन जाए, हल्का हो, पौष्टिक हो और लंबे समय तक एनर्जी दे, तो फॉक्सटेल मिलेट पोंगल (Foxtail Millet Pongal) की ये रेसिपी आपके लिए हैं.

फॉक्सटेल मिलेट पोंगलसाउथ इंडियन डिश का हेल्दी फॉर्म है, जिसमें चावल की जगह मिलेट (कांगनी) का इस्तेमाल किया जाता है. मिलेट और मूंग दाल का मिक्स शरीर को प्रोटीन, फाइबर और जरूरी विटामिन देता है और पाचन के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है.

फॉक्सटेल मिलेट पोंगल बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • ½ कप फॉक्सटेल मिलेट (कांगनी)
  • ¼ कप पीली मूंग दाल
  • 2 कप पानी
  • 1 बड़ा चम्मच घी
  • ½ छोटा चम्मच जीरा
  • 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
  • 6-8 करी पत्ते
  • स्वादानुसार सेंधा नमक या साधारण नमक
  • वैकल्पिक: काली मिर्च पाउडर

फॉक्सटेल मिलेट पोंगल बनाने की आसान रेसिपी (Foxtail Millet Pongal Recipe)

फॉक्सटेल मिलेट पोंगल रेसिपी

सबसे पहले फॉक्सटेल मिलेट और मूंग दाल को अच्छी तरह धो लें. अब इन्हें कुकर में डालें और 2 कप पानी मिलाकर 3-4 सीटी आने तक पका लें. जब कुकर ठंडा हो जाए तो इसे हल्का सा मैश कर लें ताकि पोंगल का टेक्सचर सॉफ्ट और क्रीमी हो जाए.

अब एक छोटी कढ़ाई में घी गर्म करें. उसमें जीरा, कद्दूकस किया हुआ अदरक और करी पत्ते डालकर हल्का भून लें. चाहें तो इसमें थोड़ा काली मिर्च पाउडर भी डाल सकते हैं. यह तड़का तैयार पोंगल में डालें और अच्छी तरह मिला दें. स्वादानुसार नमक मिलाएँ.

गरमा-गरम फॉक्सटेल मिलेट पोंगल तैयार है. इसे आप नारियल चटनी या दही के साथ नाश्ते में परोस सकते हैं. यह हल्का, सात्विक और बहुत पौष्टिक नाश्ता है जो दिन भर ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें: सुबह हेल्दी नाश्ता बनाना है तो ट्राय करें मिलेट पैनकेक, 10 मिनट में होगा तैयार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >