सिर्फ 1 महीने जिम जाने के बाद बॉडी में दिखने लगते हैं ये चौंकाने वाले बदलाव, जानेंगे तो आज ही ले लेंगे मेंबरशिप

Fitness Tips: अगर आप भी सोचते हैं कि जिम जाने से जल्दी कोई खास फर्क नहीं पड़ता, तो यह सोच बदलने का समय आ गया है. सिर्फ 1 महीने की कंसिस्टेंसी आपकी बॉडी और माइंड दोनों में ऐसे बदलाव ला सकती है, जिन्हें आप खुद महसूस करेंगे और नजरअंदाज नहीं कर पाएंगे.

Fitness Tips: आज के समय में फिट और एक्टिव रहना हर किसी की जरूरत बन चुका है. फिट रहने का सबसे आसान तरीका जिम जाने को माना जाता है. जब आप हर दिन सिर्फ एक घंटा जिम में सीरियसली वर्कआउट करना शुरू करते हैं, तो कुछ ही दिनों में इसका असर आपकी सेहत और शरीर पर दिखने लगता है. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो यह सोचकर जिम नहीं जाते कि उन्हें जल्दी रिजल्ट नहीं मिलेगा और इससे सिर्फ समय और एनर्जी की बर्बादी होगी. अगर आपकी सोच भी कुछ ऐसी ही है, तो यह आर्टिकल खास आपके लिए है. आज हम आपको उन बदलावों के बारे में बताएंगे, जो सिर्फ 1 महीने तक रेगुलर जिम जाने के बाद आपके शरीर में नजर आने लगते हैं. तो आइए इन बदलावों को आसान भाषा में विस्तार से समझते हैं.

शुरूआती दिनों में शरीर की क्या होती है हालत?

जब आप पहली बार जिम में जाकर वर्कआउट करना शुरू करते हैं, तो आपके शरीर को इसी आदत न होने की वजह से अजीब महसूस होता है. मसल्स में दर्द, थकान और आलस का एहसास होना शुरूआती दौर में काफी आम बात है. वर्कआउट और एक्टिविटीज की आदत न होने की वजह से आपको कई बार भारीपन का भी एहसास होता है. कई लोग शुरूआती दौर में ही जल्दी थक जाने और ज्यादा पसीना आने की शिकायत करने लगते हैं, जबकि यह पूरी तरह से आम बात है और इससे लगभग सभी को गुजरना पड़ता है.

ये भी पढ़ें: क्या आप सिर्फ 7 दिन बिना चीनी खाए रह सकते हैं? एक छोटा सा चैलेंज बदल सकता है आपकी ओवरऑल हेल्थ

1 हफ्ते बाद दिखने लगते हैं छोटे बदलाव

जब आप लगातार जिम में सिर्फ 1 हफ्ते वर्कआउट कर लेते हैं, तो आपका शरीर इस चीज से एडजस्ट होने लग जाता है. अब आपको मसल्स में दर्द कम होता है और आपकी स्टैमिना भी थोड़ी बहुत बढ़ जाती है. अब पहले की तुलना में आपको थकान भी कम होती है और आपका शरीर ज्यादा देर तक एनर्जेटिक भी रहने लगता है. जब आप जिम जाना शुरू कर देते हैं, तो आपकी नींद की क्वालिटी बेहतर हो जाती और अगली सुबह आप ज्यादा फ्रेश भी महसूस करने लगते हैं.

2 हफ्तों के बाद बढ़ती है एनर्जी और कॉन्फिडेंस

जब आप दो हफ्ते रेगुलर वर्कआउट कर लेते हैं, तो आपका शरीर इस आदत को अपनाना शुरू कर देता है. इस दौरान आपकी ताकत और स्टैमिना बेहतर होनी शुरू हो जाती है. आप खुद को ज्यादा एक्टिव और फुर्तीले भी महसूस करने लग जाते हैं. इसके अलावा अगर स्ट्रेंथ ट्रेनिंग की जाए तो आपकी बॉडी भी टोंड लगने लगती है. कहीं न कहीं यह आपके कॉन्फिडेंस को बूस्ट करने में काफी मदद करती है. आप सिर्फ फिजिकली ही नहीं बल्कि मेंटली भी ज्यादा पॉजिटिव और रिलैक्सड महसूस करने लगते हैं.

ये भी पढ़ें: सुबह खाली पेट वर्कआउट करना सही है या गलत? जान लें आपकी बॉडी पर इसका असर

3 से 4 हफ्ते में दिखता है असली फर्क

जब आप 1 महीने तक लगातार वर्कआउट कर लेते हैं, तो आपके शरीर में साफ तौर पर बदलाव दिखना शुरू हो जाता है. अगर आपका टारगेट वेट लॉस करना है, तो आपको अपना वजन थोड़ा सा कम होता हुआ दिख सकता है. वहीं, अगर आप थोड़ा मसल गेन करना चाहते हैं या फिर मसल्स को शेप में रखना चाहते हैं, तो ऐसा भी होता हुआ दिखने लगता है. आपके पेट के आसपास जमी चर्बी कम होने लगती है और आपका शरीर पहले की तुलना में काफी ज्यादा फिट और एक्टिव महसूस करने लगता है.

मेंटल हेल्थ पर भी पड़ता है असर

जब आप रेगुलर वर्कआउट करना शुरू कर देते हैं, तो इसका फायदा सिर्फ आपके शरीर को नहीं होता है. यह आपके दिमाग के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है. सिर्फ 1 महीने जिम जाकर आप अपने अंदर महसूस हो रहे स्ट्रेस, एंग्जायटी और निगेटिव थिंकिंग जैसी चीजों को काफी हद तक दूर कर सकते हैं. जब आप रेगुलर वर्कआउट करते हैं, तो आपका शरीर फील-गुड हार्मोन्स रिलीज करना शुरू कर देता है. इसकी वजह से आपका मूड अच्छा रहता है और आप ज्यादा खुश भी रहना शुरू कर देते हैं.

ये भी पढ़ें: जिम छोड़ने के बाद शरीर में क्या-क्या बदलाव होने लगते हैं? 5 पॉइंट्स में समझें पूरी सच्चाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >