Fish Egg Pakora Recipe: अगर आप नॉनवेज के शौकीन हैं तो चिकन, मटन, मछली और एग करी के अलावा आपने कई तरह के डिश खाए होंगे. आज हम आपको मछली के अंडे से पकौड़ा बनाने की रेसिपी बताएंगे. यह डिश बहुत ही स्वादिष्ट होती है. इसे आप चाहें तो शाम की चाय के साथ स्नैक्स के तौर पर या फिर चावल दाल के साथ भी ट्राई कर सकते हैं. यह पकौड़ा इतना टेस्टी होता है कि इसे एक बार खाने के बाद बार-बार खाने का दिल करता है. तो फिर देर किस बात की है. चलिए जल्दी से आपको फिश एग पकौड़ा बनाने की रेसिपी बताते हैं.
फिश एग पकौड़ा बनाने की सामग्री
- मछली का अंडा – 200 ग्राम
- बेसन – 4-5 चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- लहसुन मिर्च का पेस्ट – 1 चम्मच
- धनिया पत्ता बारीक कटे – 1 चम्मच
- बारीक कटे – 2 प्याज
- हल्दी पाउडर – 1/ 2 चम्मच
- कश्मीरी मिर्च – 1/4 चम्मच
यह भी पढ़ें: Matar Muthia Recipe: शाम की चाय के लिए परफेक्ट है मटर मुठिया, बच्चे भी करेंगे पसंद
फिश एग पकौड़ा बनाने की विधि
- फिश एग पकौड़ा बनाने के लिए सबसे पहले अंडे को हल्के हाथों से धीरे धीरे धोकर साफ कर लें.
- फिर उसमें बेसन, लहसुन मिर्च का पेस्ट, प्याज, हल्दी पाउडर, कश्मीरी मिर्च, धनिया पत्ती और नमक डाल दें.
- इस सभी को आप अच्छे से मिक्स कर लें.
- अब एक कड़ाही में सरसों तेल गरम करेंगे.
- उसके बाद इस गर्म तेल में इस मिश्रण को सभी तरफ से पलट कर अच्छे से फ्राई कर लेंगे.
- अब आप इसे एक टिश्यू पेपर पर निकाल कर रखें ताकि इसका एक्स्ट्रा तेल निकल जाए.
- अब इसे आप स्नैक्स या फिर दाल चावल के साथ भी सर्व कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Masala Vada Pav Recipe: हल्की भूख को शांत करने के लिए बेस्ट है मसाला वड़ा पाव, नोट करें सिंपल रेसिपी
यह भी पढ़ें: Chilli Pakora Recipe: चाय की चुस्की के साथ चटपटा मिर्च पकौड़े की बात ही लाजवाब है. बस कुछ मिनटों में झटपट करें तैयार
