चेहरे को सुंदर और आकर्षक बनाए रखने के लिए हम अक्सर कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. फेस वॉश, क्रीम, सीरम और मेकअप जैसी चीजों पर हम खास ध्यान देते हैं जिससे हमारा चेहरा साफ और चमकदार दिखे. ऐसे में हम अपने पैरों की देखभाल को हमेशा नजरअंदाज कर देते हैं. जब सैंडल या चप्पल पहनने का समय आता है, तब हम ध्यान देते है पैरों में जमी गंदगी और टैनिंग की, इसलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में पैरों को साफ करने का तरीका बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल कर आप घर पर आसानी से पैरों को साफ कर सकते हैं. पैरों को घर पर साफ करने का तरीका कंटेंट क्रिएटर आंचल जैन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल @ aanchalnavneetjain पर शेयर किया है. इनके टिप्स का इस्तेमाल करके आप घर पर आसानी से पैरों को साफ कर सकते हैं.
घर पर पैरों की सफाई कैसे करें?(Feet Cleaning at Home)
- पैरों को साफ करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में आधा नींबू का रस डालें. फिर आप इसमें कोई भी 1 चम्मच शैंपू और 1 चम्मच टूथपेस्ट डाल दें.
- अब इसे आप चम्मच की मदद से अच्छे से मिक्स करें. इसके बाद आप अपने पैरों को पानी से अच्छे से धो लें. इसके बाद आप एक टूथ ब्रश या कोई भी ब्रश लें. फिर आप बनाया हुआ पेस्ट को पैरों में हल्के ब्रश की मदद से लगाकर साफ करें. इसे 5 मिनट अच्छी तरह साफ करें.
- अब आप साफ पानी से अपने पैरों को धो लें. इसे सूखे कपड़े से पोंछ लें. इसी तरह आप घर पर पैरों की गंदगी या टैनिंग को साफ कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: अब घर पर करें वैक्सिंग, बनाएं क्रिएटर मानसी शर्मा का बताया होममेड वैक्स
यह भी पढ़ें- 7 दिन में चमकाएं पूरी बॉडी, फॉलो करें मानसी शर्मा का पॉलिशिंग पैक
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह (Medical Advice) का विकल्प नहीं है. बालों या त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें.
