Fafda Jalebi Recipe: क्रिस्पी फाफड़ा और रसीली जलेबी बनाने की सीक्रेट रेसिपी

Fafda Jalebi Recipe : घर पर बनाएं गुजराती स्टाइल फाफड़ा जलेबी. क्रिस्पी फाफड़ा और रसीली जलेबी की आसान स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी.

Fafda Jalebi Recipe: गुजराती नाश्ते की बात हो और फाफड़ा जलेबी की चर्चा न हो ऐसा हो ही नहीं सकता. क्रिस्पी और नमकीन फाफड़ा और गर्माहट भरी मीठी रसीली जलेबी का अनोखा और परफेक्ट कॉम्बिनेशन है जिसे खाने के बाद आपको इसे बार-बार खाने का मन करेगा. हालांकि घर पर बाजार जैसा क्रिस्पी फाफड़ा बनाना कई लोगों के लिए चुनौती होता है. लेकिन अब आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है हम आपके लिये लाये हैं ऐसी रेसिपी जो आपको मिनटों में देगा जबरजस्त मजा.

सामग्री

फाफड़ा के लिए

  • बेसन – 2 कप
  • हींग – 1 चुटकी
  • अजवाइन – 1/2 चम्मच
  • नमक – 1 चम्मच
  • तेल – 1 बड़ा चम्मच (मिक्सचर के लिए)
  • पानी – आटे गूंधने के लिए
  • तलने के लिए तेल

जलेबी के लिए

  • मैदा – 1 कप
  • बेसन – 1/4 कप
  • दही – 1/2 कप
  • पानी – जरूरत अनुसार
  • चीनी – 1 कप
  • पानी – 1/2 कप (सिरप बनाने के लिए)
  • केसर – कुछ धागे (ऑप्शनल)
  • इलायची पाउडर – 1/4 चम्मच
  • तेल या घी – तलने के लिए

फाफड़ा बनाने की विधि

  • आटा तैयार करें: बेसन, हींग, अजवाइन, नमक और 1 बड़ा चम्मच तेल डालकर अच्छे से मिला लें.
  • गूंधना: थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंध लें.
  • आटा रोल करना: आटे की छोटी लोइयां बना लें और बेलन या हाथ से पतली लंबी स्टिक्स बनाएं.
  • तलना: कड़ाही में तेल गर्म करें और मध्यम आंच पर फाफड़ा सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें.
  • निकालें और रखें: किचन पेपर पर निकालें ताकि अतिरिक्त तेल सोख जाए.

जलेबी बनाने की विधि

  • बैटर तैयार करना: मैदा, बेसन और दही को अच्छी तरह मिलाएं. पानी डालकर गाढ़ा लेकिन डालने लायक बैटर बनाएं.
  • फर्मेंटेशन: बैटर को ढककर 8 से 10 घंटे या रात भर रख दें.
  • चीनी सिरप: पैन में 1 कप चीनी + 1/2 कप पानी + केसर और इलायची डालकर मध्यम आंच पर 1-2 मिनट उबालें. थोड़ी चिपचिपा रखें.
  • तलना: फ्राइंग पैन में तेल गर्म करें. बैटर को जिप बैग या जलेबी मेकर में डालकर गोल-गोल आकार में तेल में डालें.
  • सिरप में डुबाना: तली हुई जलेबियों को गरम सिरप में 30 सेकंड डुबाएं और फिर प्लेट में निकालें.

Also Read : Urad Dal Halwa Recipe in Hindi: डिलीवरी के बाद जरूर खाएं, उड़द दाल के हलवे की खास पौष्टिक रेसिपी

Also Read : Bihari Sarso ki Chatni Recipe:बिहारी सरसों की चटनी का जादू,जो बढ़ाए हर डिश का स्वाद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >