Engagement Bangle Designs: सगाई किसी भी लड़की की जिंदगी का बहुत खास और यादगार पल होता है. इस दिन हर कोई चाहता है कि उसका लुक सबसे अलग और खूबसूरत दिखे. इसलिए सही ज्वेलरी का चुनाव करना भी बेहद जरूरी हो जाता है. आजकल एंगेजमेंट के लिए बैंगल या कड़ा पहनने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. गोल्ड, डायमंड और रोज गोल्ड के मॉडर्न डिजाइन वाली चूड़ियां दुल्हनों को खासा पसंद आ रही हैं. ये बैंगल न सिर्फ लुक को एलिगेंट बनाते हैं बल्कि पूरे आउटफिट को भी एक खास स्टाइल देते हैं. अगर आप भी सगाई के लिए कुछ नया और ट्रेंडी ढूंढ रही हैं, तो ये लेटेस्ट बैंगल डिजाइन आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं.
एंगेजमेंट के लिए लेटेस्ट बैंगल डिजाइन
मिनिमल डायमंड बैंगल
यह बहुत ही पतली और सिंपल गोल्ड चूड़ी होती है जिसमें एक लाइन में छोटे-छोटे डायमंड लगे होते हैं. यह डिजाइन बेहद एलिगेंट दिखता है और एंगेजमेंट के साथ-साथ रोज पहनने के लिए भी अच्छा रहता है.
फ्लोरल डिजाइन बैंगल
इस बैंगल में फूलों के आकार का डिजाइन बना होता है और उसमें छोटे-छोटे डायमंड लगे होते हैं. यह डिजाइन बहुत ही फेमिनिन और आकर्षक लगता है, इसलिए सगाई के लिए काफी पसंद किया जाता है.
ओपन कड़ा स्टाइल बैंगल
यह मोटा कड़ा होता है जिसमें लॉक या हिंग लगा होता है, जिससे इसे पहनना और उतारना आसान होता है. इसमें अक्सर डायमंड या रंगीन स्टोन लगे होते हैं. यह डिजाइन एंगेजमेंट गिफ्ट के लिए भी अच्छा माना जाता है.
रोज गोल्ड बैंगल
रोज गोल्ड का हल्का गुलाबी रंग आजकल बहुत ट्रेंड में है. इसमें डायमंड लगे होने से यह और भी स्टाइलिश लगता है. यह डिजाइन मॉडर्न और रोमांटिक लुक देता है.
यह भी पढ़ें: Oxidised Jewellery Care Tips: लंबे समय तक नई जैसी दिखे आपकी ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, इन टिप्स का करें इस्तेमाल
