Eid Special Mehndi Designs: ईद पर लगाएं ये यूनिक मेहंदी डिजाइन, दिखेंगी बला की खूबसूरत

1 / 1
Eid Special Mehndi Designs: ईद पर लगाएं ये यूनिक मेहंदी डिजाइन, दिखेंगी बला की खूबसूरत
फुल स्क्रीन में देखें

Eid Special Mehndi Designs

Eid Special Mehndi Designs: ईद का त्योहार अब बिल्कुल करीब है, ऐसे में अपने तैयारियों के बीच अपने लिए थोड़ा समय निकालकर ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन जरूर ट्राई करें.

Eid Special Mehndi Designs: ईद का त्योहार अब बेहद ही नजदीक है, बाजारों में खूब भीड़ उमड़ रही है, लोग खूब सारी तैयारियां कर रहे हैं, खरीदारियां कर रहे हैं, कई लोग अपनी आउटफिट भी प्लान कर चुके हैं, ऐसे में अगर आप ने अभी तक ये डिसाइड नहीं किया है कि आप को इस ईद में कौन सी डिजाइन की मेहंदी लगानी है तो ये हैं आप के लिए कुछ यूनिक आइडियाज, इन्हें आप आसानी से कम समय में भी लगा सकती हैं.

Eid Special Mehndi Designs: फ्लोरल पैटर्न डिजाइन

अगर आप को सिंपल डिजाइन वाली मेहंदी पसंद आती है तो आप फ्लोरल पैटर्न की मेहंदी लगवा सकती हैं. ये देखने में काफी खूबसूरत और यूनिक लगती है.

Also Read: Eid Special Recipe: ईद में बनाएं गुड़ वाली सेवइयां, स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी है फायदेमंद

Eid Special Mehndi Designs: अरेबिक डिजाइन

अरेबिक डिजाइन की मेहंदी आज के समय में लगभग हर महिला की पहली पसंद बन गई है. चौड़े पैटर्न वाले ये डिजाइन आप की हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देते हैं.

Eid Special Mehndi Designs: मंडाला मेहंदी डिजाइन

अगर आप ईद के तैयारियों में काफी व्यस्त हैं और आप के पास मेहंदी लगवाने के लिए ज्यादा समय नहीं है, तो आप के लिए ये मंडाला आर्ट वाली मेहंदी डिजाइन सबसे बेस्ट है.

Eid Special Mehndi Designs: झूमर डिजाइन

ईद में अक्सर लोग तरह तरह के झूमर वाले मेहंदी डिजाइन अपने हाथों पर लगवाना पसंद करते हैं. तो आप भी अपने पसंद के अनुसार झूमर के डिजाइन को अपनी मेहंदी में शामिल कर सकती हैं.

Eid Special Mehndi Designs: बैक हैंड मेहंदी डिजाइन

हाथों के पीछे भी अगर भरे हुए डिजाइन की मेहंदी लगी हो तो आप के हाथ और भी खूबसूरत दिखने लगते हैं ऐसे में ये हैं आप के लिए कुछ खूबसूरत बैक हैंड के मेहंदी डिजाइन.

Eid Special Mehndi Designs: पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन

पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन का स्टाइल और पैटर्न काफी अलग होता है. ये देखने में जितना मुश्किल लगता है, इसे लगाना उतना ही आसान है.

Eid Special Mehndi Designs: फुल हैंड मेहंदी डिजाइन

अगर आप की हाल ही में शादी हुई है तो ये भरे हाथों वाली मेहंदी डिजाइन आप के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है, ये आप की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है.

Also Read: EID OUTFIT FOR KIDS: ईद के मौके पर आपके बच्चों के लिए ये है बेस्ट आउटफिट, दिखेंगे सबसे अलग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >